कोटक बैंक ने लॉन्च किया हाइब्रिड होम लोन, 65 महीने तक ब्याज दर और EMI रहेगी तय

कोटक बैंक ने लॉन्च किया हाइब्रिड होम लोन, 65 महीने तक ब्याज दर और EMI रहेगी तय

कोटक महिंद्रा बैंक ने ग्राहकों को होम लोन की मासिक किस्त को लेकर अधिक निश्चितता देने के मकसद से हाइब्रिड होम लोन पेश किया है. इसके तहत ग्राहक 65 महीने तक अपने होम लोन की ब्याज दर तय रख सकेंगे. बैंक ने रविवार को जारी बयान में कहा कि घर खरीदना किसी परिवार की वित्तीय यात्रा की शुरुआत भर होता है. शुरुआती वर्षों में परिवारों को घर की साजसज्जा, बच्चों की शिक्षा, बचत और अन्य दैनिक खर्चों के साथ ईएमआई का भी प्रबंधन करना पड़ता है.

कोटक बैंक ने लॉन्च किया हाइब्रिड होम लोन, 65 महीने तक ब्याज दर और EMI रहेगी तय

बयान के अनुसार, इस योजना के तहत ग्राहक 39, 52 या 65 महीने की निश्चित ब्याज दर अवधि चुन सकते हैं. इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक की रेपो दर में बदलाव होने पर भी उनके लोन की ब्याज दर और ईएमआई में कोई बदलाव नहीं होगा.

बैंक फिलहाल 7.6 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है. निर्धारित समय पूरा होने के बाद लोन खुदबखुद फ्लोटिंग ब्याज दर व्यवस्था में बदल जाएगा, जो रेपो दर और लोन स्वीकृति के समय तय किए गए अतिरिक्त मार्जिन से जुड़ी होगी. बैंक के अनुसार, एक करोड़ रुपए के होम लोन पर अगर ब्याज दरें हाल के उच्च स्तर तक बढ़ती हैं, तो उधारकर्ता को 3.46 लाख रुपए तक की बचत हो सकती है.

खबर अपडेट हो रही है…

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *