कोटादेहरादून के बाद प्रयागराज… राहुल का कार्यक्रम रद्द होने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय बोले ये हर हाल में होकर रहेगा

कोटादेहरादून के बाद प्रयागराज… राहुल का कार्यक्रम रद्द होने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय बोले ये हर हाल में होकर रहेगा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रयागराज में 8 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम पर सियासत गरमा गई है. कार्यक्रम की अनुमति निरस्त होने पर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार चाहे जितनी भी रुकावटें पैदा कर ले, 8 अगस्त को प्रयागराज की पावन धरती पर राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम हर हाल में आयोजित होगा. अजय राय ने कहा कि सरकार के दबाव में अनुमति निरस्त की गई है.

कोटादेहरादून के बाद प्रयागराज… राहुल का कार्यक्रम रद्द होने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय बोले ये हर हाल में होकर रहेगा

अजय राय ने कहा, पी ट्रस्ट ने ही छात्रों से संवाद के लिए राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति दी थी. 30 जुलाई को मंजूरी मिली थी. उस समय ट्रस्ट की ओर से किसी तरह की कोई अन्य बात नहीं कही गई थी. सब कुछ ठीक था तभी ट्रस्ट ने अनुमति दी थी.

‘छात्रों के दबाव में यहां भी अनुमति देनी पड़ेगी’

अजय राय ने कहा है कि इसके पहले राजस्थान के कोटा में बीजेपी सरकार ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को निरस्त था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में भी बीजेपी की सरकार ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को दबाव डालकर निरस्त कराया था. अजय राय ने कहा कि कोटा और देहरादून दोनों जगह सरकारों को बाद में अनुमति देनी पड़ी और अब छात्रों के दबाव में प्रयागराज में भी सरकार को अनुमति देनी पड़ेगी.

राहुल गांधी हर हाल में जाएंगे

अजय राय ने कहा कि प्रयागराज की धरती बहादुरों और शहीदों की धरती है. उन्होंने कहा कि प्रयागराज में हजारों हजार छात्र अपना भविष्य तलाश में आते हैं. संगम नगरी जाकर बच्चे आईएएस और पीसीएस अधिकारी बनते हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि राहुल गांधी हरहाल में 8 अगस्त को प्रयागराज जाएंगे और बच्चों से संवाद भी करेंगे. उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार व प्रशासन राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए दूसरे विकल्प मुहैया कराए.

#WATCH | दिल्ली | प्रयागराज में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अनुमति निरस्त होने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “पता नहीं वे किस बात से डर रहे हैं।” pic.twitter.com/pVMmnRc7nU

— ANI_HindiNews August 6, 2026

प्रियंका ने क्या कहा?

वहीं प्रयागराज में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अनुमति निरस्त होने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “पता नहीं वे किस बात से डर रहे हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *