कोटा में 3​​ साल की बच्ची से स्कूल में दरिंदगी का आरोप: प्राइवेट स्कूल में मासूम के साथ कथित यौन अपराध, निजी अंगों पर चोट के निशान मिले। जांच के लिए स्कूल स्टाफ के DNA सैंपल लिए गए।​​

कोटा में 3​​ साल की बच्ची से स्कूल में दरिंदगी का आरोप: प्राइवेट स्कूल में मासूम के साथ कथित यौन अपराध, निजी अंगों पर चोट के निशान मिले। जांच के लिए स्कूल स्टाफ के DNA सैंपल लिए गए।​​
Featured Image

Kota Minor Girl Rape Case: 9 सितंबर 2026, राजस्थान के कोटा जिले से एक बेहद संवेदनशील और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक स्कूल में 3 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की गयी. बच्ची के प्राइटवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं.

3 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत

मामला कोटा थाने का है. पीड़िता बच्ची निजी प्ले स्कूल पढ़ती है. वारदात 30 अगस्त की बताई का रही है. आरोप है उसके साथ स्कूल में ही किसी स्टाफ ने गंदी हरकत की है. उसके प्राइवेट पार्ट पर जख्म मिले हैं. इस मामले में परिजनों ने थाने शिकायत दर्ज कराई है.

पेट में दर्द होने पर खुला राज

परिजनों के शिकायत के अनुसार, 30 अगस्त को बच्ची के पेट में दर्द हो रहा था. लगातार उसके पेट में दर्द बढ़ता जा रहा था. जिसके बाद परिजन उसे 3 सितंबर को महिला डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे. जब डॉक्टर ने बच्ची की जांच की तो हैरान रह गए. बची के प्राइवेट पार्ट पर छोटे निशान मिले.

स्कूल के मेल स्टाफ और परिजन के डीएनए सैंपल लिए गए

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी तेजस्वनी गौतम खुद बच्ची को लेकर जेके लोन अस्पताल पहुंचीं. जहाँ करीब दो घंटे तक बच्ची का मेडिकल टेस्ट किया गया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बच्ची से लिए गए नमूनों को FSL जांच के लिए भेजा है. बच्ची से पूछताछ करने पर वो बार बार स्कूल अंकल कह रही है. जिसके आधार पर पुलिस ने स्कूल के मेल स्टाफ और पिता समेत कुछ परिजन के डीएनए सैंपल लिए गए हैं. जिसके जांच के लिए भेजा गया है.

एसपी तेजस्विनी गौतम ने कहा कि बच्ची छोटी है इसलिए कुछ बता नहीं पा रही है. स्कूल और आसपास के करीब 10 दिनों के CCTV फुटेज भी खंगाले गए हैं. कारवाई की जा रही है. दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *