
जिस उम्र में लोग शरारत और स्कूल की दुनिया में व्यस्त रहते है. उस उम्र में अभिनव अरोड़ा नाम के एक बच्चे ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. ये बच्चा मात्र 12 वर्ष की उम्र में कथावाचक बन गया है, और इस उम्र में वह बड़े-बड़े लोगों को अपने भक्ति ज्ञान से आकर्षित कर रहा है. आइए जानते हैं अभिनव अरोड़ा का रूझान इस तरफ कैसे हुआ.
कौन है अभिनव अरोड़ा?
अभिनव अरोड़ा दिल्ली का रहने वाला है. 12 साल के इस बच्चे ने हिंदू धर्मग्रंथों, खासकर भगवद गीता और दूसरे पुराने ग्रंथों पर अपने ज्ञान और बोलने के तरीके से बहुत पहचान और नाम कमाया है. वह एक Instagram, YouTube चैनल और एक Facebook पेज चलाते हैं, जहां वह आध्यात्मिक कंटेंट और दिव्य कहानियाँ शेयर करते हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 849K फॉलोअर्स हैं.
3 साल की उम्र से भक्ति में था झुकाव
लड़के के पिता, तरुण राज अरोड़ा, जो एक एंटरप्रेन्योर और TEDx स्पीकर हैं. वह बताते हैं कि अभिनव का झुकाव तीन साल की उम्र से ही आध्यात्मिकता की ओर था. हिंदी, संस्कृत और इंग्लिश में अच्छे, अभिनव ने पूरे भारत में दर्शकों को संबोधित किया है, जिसमें बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल हैं. वह कई टीवी चैनलों, रेडियो शो और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिए हैं.
विवादों में भी रहते हैं
अभिनव अरोड़ा अक्सर अपने वीडियोज को लेकर भी ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं. नेटिजंस कहते हैं कि वह स्कूल क्यों नहीं जाते हैं. लेकिन आपको बता दें कि उनकी भाषा और धार्मिक ज्ञान से लगता है कि उनकी धर्म ग्रंथों की अच्छी खासी समझ है. एक बार तो स्वामी रामभद्राचार्य की कथा में स्टेज पर चढ़कर अभिनव अरोड़ा भक्ति में लीन होकर नाचने लगे थे. इसके लेकर स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा उन्हें डांट लगाई थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था. हालांकि, उनकी मां ने कहा कि बड़ों की डांट भी आशीर्वाद के बराबर होती है.
12 साल की उम्र में कह रहे कथा
अभिनव अरोड़ा की ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह कृष्ण लीला की कथा श्रद्धालुओं को बता रहे हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। और सभी उनकी बातों को सुनने में लीन हैं.