क्या ब्यूटी क्रीम के जरिए आतंक फैला रहा पाकिस्तान ? ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की चेतावनी​​

क्या ब्यूटी क्रीम के जरिए आतंक फैला रहा पाकिस्तान ? ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की चेतावनी​​
Featured Image

Pakistan Produced Beauty Cream Banned In India : ट्रग्स कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने पाकिस्तान में बनी फेयरनेस क्रीम को लेकर अलर्ट जारी किया है। CDSCO की ओर से जारी नोटिस में दो प्रोडक्ट्स को लेकर चेतावनी दी गई है। दो ‘चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम’ और ‘गोरी ब्यूटी क्रीम’ को कहा गया है कि ये दोनों पाकिस्तान में बनी हैं। इन दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर चिंता जताते हुए, ड्रग रेगुलेटर ने कहा कि इन क्रीम्स में “बहुत ज़्यादा हेवी मेटल्स” पाए गए हैं, जो तय सीमा से ज़्यादा हैं। इसलिए इन क्रीम के इस्तेमाल से जहरीले असर हो सकते हैं और सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है।

नोटिस में नियमों का दिया हवाला

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि बिना मंजूरी वाले कॉस्मेटिक उत्पादों के इस्तेमाल के खिलाफ जन-स्वास्थ्य चेतावनी – ग्राहकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कॉस्मेटिक उत्पाद जनता के लिए सुरक्षित होने चाहिए। इनका निर्माण और आयात ‘ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940’ और ‘कॉस्मेटिक्स रूल्स, 2020’ के तहत नियंत्रित होता है। कॉस्मेटिक उत्पादों के मानक ‘ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स’ द्वारा जारी किए जाते हैं। बिक्री और वितरण के लिए कॉस्मेटिक्स बनाने के लिए, राज्य लाइसेंसिंग अथॉरिटी से लाइसेंस लेना जरूरी है’

खरीदारी करने से बचने की सलाह

कॉस्मेटिक्स के आयात के लिए, उत्पादों को तय नियमों के अनुसार ‘सेंट्रल लाइसेंसिंग अथॉरिटी’ के पास रजिस्टर कराना ज़रूरी है। नोटिस में आगे कहा गया है, “बिना मंज़ूरी वाले कॉस्मेटिक उत्पादों – पाकिस्तान में बनी ‘गोरी ब्यूटी क्रीम’ और पाकिस्तान में बनी ‘चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम’ को देखते हुए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे इस कॉस्मेटिक उत्पाद को न खरीदें। अगर खरीद लिए हैं, तो ऐसे और इसी तरह के नाम वाले कॉस्मेटिक उत्पादों का इस्तेमाल न करें। साथ ही, जनता को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे अधिकृत कॉस्मेटिक उत्पाद ही खरीदें और इस्तेमाल करें।

स्वास्थ्य पर खतरनाक असर

स्किन-लाइटनिंग क्रीम में अगर पारा जैसे हेवी मेटल ज्यादा हों तो इन क्रीम को लगाने से स्किन पर बुरा असर होता है। कुछ मामलों में इसका अर किडनी पर भी हो सकता है अमेरिकी FDA के मुताबिक, कुछ स्किन-लाइटनिंग उत्पाद में पारा ज्यादा होता है जो स्किन से लेकर किडनी तक को नुकसान कर सकता है। सीडीएससीओ ने जांच के बाद पुष्टि की है पाकिस्तान में निर्मित इन उत्पाद का आयात प्रमाण पत्र नहीं है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इनमें भारी धातुएं शामिल हैं, जो हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *