क्या रोज कॉफी पीने से उम्र लंबी हो सकती है? जानें क्या कहती है स्टडी

क्या रोज कॉफी पीने से उम्र लंबी हो सकती है? जानें क्या कहती है स्टडी

आजकल ज्यादातर लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं. कई लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप कॉफी से करते हैं, तो कुछ लोग दिनभर में एक या दो कप कॉफी पीते हैं. कॉफी में कैफीन के अलावा एंटीऑक्सीडेंट और पौधों से मिलने वाले दूसरे प्राकृतिक तत्व भी पाए जाते हैं. यही वजह है कि कॉफी का सेहत पर क्या असर पड़ता है, इसे लेकर लगातार रिसर्च की जा रही है. हालांकि, किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत के लिए सही नहीं माना जाता.

क्या रोज कॉफी पीने से उम्र लंबी हो सकती है? जानें क्या कहती है स्टडी

हाल ही में रोज पीने को लेकर एक नई स्टडी सामने आई है. इस स्टडी में रोज कॉफी पीने और लंबी उम्र के बीच संबंध को लेकर दिलचस्प जानकारी मिली है. हालांकि, किसी भी स्टडी को सही तरह से समझना और उसके नतीजों को पूरी जानकारी के साथ जानना जरूरी होता है. आइए जानते हैं स्टडी में क्या सामने आया, एक दिन में कितनी कॉफी पीना सही माना जाता है और किन लोगों को कॉफी पीते समय सावधानी बरतनी चाहिए.

स्टडी में क्या सामने आया?

, रिसर्चर्स ने हजारों लोगों के हेल्थ डेटा का एनालिसिस किया. उन्होंने पाया कि जो लोग रोज 1 से 2 कप कॉफी पीते थे, उनमें कॉफी न पीने वालों की तुलना में उम्र थोड़ी लंबी होने का संबंध देखा गया. स्टडी के अनुसार, इन लोगों में दिल की बीमारी से मौत का खतरा भी कम पाया गया.

रिसर्चर्स का मानना है कि कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और दूसरे प्राकृतिक तत्व शरीर के सेल्स को नुकसान से बचाने और दिल की सेहत को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं. यही वजह हो सकती है कि कॉफी पीने वाले लोगों में लंबी उम्र का संबंध देखा गया. हालांकि, यह स्टडी सिर्फ एक संबंध दिखाती है. इससे यह साबित नहीं होता कि सिर्फ कॉफी पीने से ही उम्र बढ़ जाती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अच्छी सेहत के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल भी उतनी ही जरूरी है.

एक दिन में कितनी कॉफी पीना सही माना जाता है?

इस स्टडी में सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों में देखा गया, जो रोज 1 से 2 कप कॉफी पीते थे. हालांकि, हर व्यक्ति की सेहत और शरीर
की जरूरत अलग होती है. इसलिए कितनी कॉफी पीनी चाहिए, यह उम्र, स्वास्थ्य और कैफीन सहन करने की क्षमता पर भी निर्भर करता है.

अगर आपको कॉफी पीने के बाद घबराहट, नींद न आना या दिल की धड़कन तेज होने जैसी परेशानी होती है, तो इसकी मात्रा कम करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें.

किन लोगों को कॉफी पीते समय सावधानी बरतनी चाहिए?

प्रेग्नेंट महिलाएं, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, घबराहट या नींद की समस्या वाले लोग और जिन्हें कैफीन सूट नहीं करती, उन्हें कॉफी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

अगर इसे पीने के बाद बेचैनी, हाथ कांपना, दिल की धड़कन तेज होना या नींद आने में परेशानी महसूस हो, तो इसकी मात्रा कम कर दें. साथ ही, इसमें ज्यादा चीनी और क्रीम मिलाने से भी बचें, क्योंकि इससे इसके स्वास्थ्य फायदे कम हो सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *