क्रिकेट का मैदान, मामूली कहासुनी और फिर रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया अंकित… सर्विलांस पर संदिग्ध लड़के

क्रिकेट का मैदान, मामूली कहासुनी और फिर रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया अंकित… सर्विलांस पर संदिग्ध लड़के

Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक 15 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है. बताया जा रहा है कि घर के पास क्रिकेट खेलने के दौरान कुछ लड़कों से उसका झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दो युवक उसे अपने साथ ले गए. इस घटना के बाद से छात्र का कोई पता नहीं चल सका है. बेटे के अचानक गायब होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और किसी अनहोनी की आशंका से परिजन गहरे खौफ में हैं.

क्रिकेट का मैदान, मामूली कहासुनी और फिर रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया अंकित… सर्विलांस पर संदिग्ध लड़के

यह पूरी घटना बबीना थाना क्षेत्र की बीएचईएल पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम खजराहा की है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। खजराहा निवासी कोमल अहिरवार का 15 वर्षीय बेटा अंकित अहिरवार एनडी तिवारी स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है. परिजनों के मुताबिक, अंकित रोज की तरह घर के पास मैदान में क्रिकेट खेलने गया था. खेल के दौरान ही अन्य लड़कों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

परिजनों का आरोप है कि इस विवाद के कुछ ही देर बाद दो लड़के अंकित को उसके घर से अपने साथ बुलाकर ले गए. उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि अंकित वापस नहीं लौटेगा. जब काफी देर तक वह घर नहीं आया, तो परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की.

रिश्तेदारों में तलाश नाकाम, मां का रोरोकर बुरा हाल

अंकित का सुराग न मिलने पर देर रात तक परिवार में चीखपुकार मच गई. सबसे ज्यादा दर्दनाक हालत अंकित की मां उमा अहिरवार की है. इकलौते बेटे के अचानक गायब होने से वह पूरी तरह टूट चुकी हैं और बेसुध होकर रो रही हैं. वह हर आनेजाने वाले से हाथ जोड़कर अपने बेटे के बारे में पूछ रही हैं. परिवार ने रात भर आसपास के इलाकों, अंकित के दोस्तों, रिश्तेदारों और सभी संभावित ठिकानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. किसी अनहोनी के डर से सहमे परिजनों ने आखिरकार बबीना थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, छानबीन तेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए झांसी पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है और छात्र की सुरक्षित बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. सूचना मिलते ही बबीना थाना पुलिस और बीएचईएल चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव खजराहा में डेरा डाल दिया है. पुलिस घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अंकित को ले जाने वाले उन दो लड़कों की पहचान की जा सके. पुलिस स्थानीय ग्रामीणों, अंकित के साथ क्रिकेट खेल रहे दोस्तों और परिजनों से भी गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लापता छात्र की तलाश के लिए सर्विलांस और टीमें गठित की गई हैं. सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही छात्र को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *