खाना बनाने से मना किया तो पति ने बेरहमी से पीटा, पत्नी की गर्दन की हड्डी टूटी; मौत

खाना बनाने से मना किया तो पति ने बेरहमी से पीटा, पत्नी की गर्दन की हड्डी टूटी; मौत
Featured Image

महाराष्ट्र के नागपुर से पति की बेरहमी से पिटाई से पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। नागपुर में पति ने खाना बनाने से इनकार करने पर पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। फिर, अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। ये घटना बीते गुरुवार की रात जिंगाबाइ टकली में हुई।

डांस प्रैक्टिस के लिए जा रही पत्नी ने खाना बनाने से किया था मना

बता दें कि आरोपी कृष्णकांत यादव रात को करीब 10 बजे काम से घर लौटा था। इसके बाद, उसने अपनी पत्नी यामिनी से अपने और बच्चों के लिए खाना बनाने को कहा। लेकिन यामिनी गणेश उत्सव समारोह से पहले डांस प्रैक्टिस के लिए निकलने की तैयारी कर रही थी। ऐसे में यामिनी ने खाना बनाने से मना कर दिया।

पति ने बात ना मानने पर पत्नी को बेरहमी से पीटा

लेकिन पत्नी की तरफ से खाना बनाने से इनकार करने के बाद दोनों में तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान, कृष्णकांत ने यामिनी का गला पकड़ लिया। फिर कई बार मुक्के मारे और बिस्तर पर पटक दिया। बाद में यामिनी ने तबीयत खराब होने की बात कृष्णकांत से कही, तो वो उसे अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई गर्दन की हड्डी टूटने की बात

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यामिनी की गर्दन की हड्डी में फ्रैक्चर और आंतों को गंभीर नुकसान का मामला सामने आया। रिपोर्ट में गला दबाने और पेट में गंभीर चोट के संकेत भी मिले हैं।

वारदात के वक्त नशे में धुत था आरोपी पति

गौरतलब है कि यामिनी, सोसाइटी में चल रही डांस क्लास में जाने की तैयारी कर रही थी। ऐसे में उसने खाने बनाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, यामिनी ने भी पति के साथ हाथापाई की थी। दूसरी तरफ, कृष्णाकांत के घटना के समय शराब के नशे में होने की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

मनकापुर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला शुरू में दर्ज किया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी के फ्रैक्चर होने और आतों में गंभीर चोट के कारण उसके फटने की बात सामने आई। मामूली घरेलू विवाद से शुरू हुई घटना महिला की मौत और हत्या के मामले में बदल गई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

बारामती में पति को जिंदा दफन करने वाली थी पत्नी

इससे पहले, बारामती से एक मामला सामने आया था जब घर के अंदर पत्नी ने अपने पति की कब्र बना दी थी। वह बेहोश पति को जिंदा दफनाने वाली थी। हालांकि, चेंबर बनाने वाले मजदूरों की सूझ-बूझ की वजह से पति की जान बच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *