गंगा एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद धंसी सड़क, तीन महीने में खुल गई पोल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद धंसी सड़क, तीन महीने में खुल गई पोल

मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेसवे सोनिक के पास धंस गया है. सड़क धसने के बाद सड़क निर्माण करने वाली कंपनी ने सड़क को सही करने का काम शुरू कर दिया है. बता दें कि इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन तीन महीने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. एक्सप्रेसवे पर कुछ समय बाद ही सड़क धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि गंगा एक्सप्रेसवे का सोनिक के पास जो किनारा टूटा हुआ है उसका काम PNC कंपनी अडानी ग्रुप कर रहा है. 47 हजार करोड़ रुपए की लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे की पोल बरसात में खुल गई है.

29 अप्रैल को हुआ था लोकार्पण

बता दें कि यूपी के उन्नाव जिले से होकर गुजरने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को पीएम मोदी ने किया था. यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक जाता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं बारिश शुरू होते ही एक्सप्रेसवे की किलोमीटर संख्या 421 के पास सड़क का किनारा टूट गया है. यहां साइड में बने रैम्प की मिट्टी और गिट्टी तक बह गई है.

एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर उठे सवाल

हजारों करोड़ के खर्च से बनने होने वाले गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क का किनारा धंसने के कारण अब इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं. इसके साथ ही एक्सप्रेसवे पर गुजरने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी खतरा उत्पन्न हो गया है.

सड़क ठीक करने का काम शुरू

वहीं सड़क टूटने की सूचना मिलते ही निर्माण एजेंसी ने आननफानन में सड़क और रैम्प को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है. बता दें कि 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के बनने से मेरठ से प्रयागराज तक जाने में लगने वाले 12 घंटे का समय अब घटकर मात्र 6 घंटे का ही रह गया है.

रिपोर्ट: मनीष सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *