गांजे के लिए नहीं दिए पैसे… तो मां को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, फिर लाश के पास 2 घंटे तक बैठा रहा​​

गांजे के लिए नहीं दिए पैसे… तो मां को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, फिर लाश के पास 2 घंटे तक बैठा रहा​​
Featured Image

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से नशे की लत में अंधे हुए एक बेटे की हैवानियत भरी करतूत सामने आई है. जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रावतपुरा खुर्द गांव में गांजे के महज 60 रुपये न मिलने पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से काटकर दर्दनाक हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ आरोपी बेटा दो घंटे तक मां के खून से लथपथ शव के पास ही बैठा रहा. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतका की पहचान मूला देवी के रूप में हुई है. पुलिस और परिजनों के मुताबिक, उनका छोटा बेटा मोहन सिंह यादव अत्यधिक नशे का आदी है. वह दिन-रात गांजा, नशे के इंजेक्शन और अन्य ड्रग्स लेता रहता है. बुधवार सुबह से ही मोहन गांजा खरीदने के लिए अपनी मां से 60 रुपये मांग रहा था. जब मां ने पैसे न होने की बात कहकर देने से साफ मना कर दिया, तो दोनों के बीच तीखी बहस और झगड़ा शुरू हो गया.

कुल्हाड़ी से 4 वार, फिर लाश के पास बैठा रहा आरोपी

गुस्से में आकर मोहन ने घर में रखी धारदार कुल्हाड़ी उठाई और अपनी मां मूला देवी पर ताबड़तोड़ 4 वार कर दिए. गंभीर चोट लगने की वजह से मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के वक्त घर में मां और बेटे के अलावा कोई तीसरा मौजूद नहीं था. हैरत की बात यह है कि मां का कत्ल करने के बाद आरोपी मोहन कहीं भागा नहीं, बल्कि करीब 2 घंटे तक मां के शव के पास ही शांति से बैठा रहा.

बड़े भाई और देवर ने देखा खौफनाक मंजर

मृतका के देवर रामेश्वर यादव जब घर पहुंचे, तो उन्होंने अपनी भाभी को मृत अवस्था में पाया और पास में ही मोहन बैठा था. बड़े बेटे सोहन सिंह यादव को जब घटना की जानकारी मिली, तो घर पहुंचकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई. ग्रामीणों के जुटने के बाद कुलपहाड़ पुलिस को तुरंत मामले की सूचना दी गई.

ये भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला: 9 यात्रियों की जलकर मौत, 35 सवारियों को लेकर नोएडा से महोबा जा रही थी गाड़ी

पुलिस की कार्रवाई और सीओ का बयान

घटना के संबंध में CO कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार ने बताया- बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे रावतपुरा खुर्द गांव से सोहन सिंह यादव ने सूचना दी कि उसके सगे भाई मोहन सिंह यादव ने अपनी मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *