गाजियाबाद के हैवान बेटे! मांबाप को पीटपीटकर मार डाला, दोनों अरेस्ट… मकान में रहने वाले किरायेदार ने बुलाई पुलिस

गाजियाबाद के हैवान बेटे! मांबाप को पीटपीटकर मार डाला, दोनों अरेस्ट… मकान में रहने वाले किरायेदार ने बुलाई पुलिस

Ghaziabad Double Murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. वीर नगर मोहल्ले में दो बेटों ने अपने ही मातापिता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

गाजियाबाद के हैवान बेटे! मांबाप को पीटपीटकर मार डाला, दोनों अरेस्ट… मकान में रहने वाले किरायेदार ने बुलाई पुलिस

पुलिस के अनुसार, घटना देर रात की है. डायल112 पर एक किरायेदार ने सूचना दी कि उसके मकान मालिक गंगाशरण, उनकी पत्नी विमलेश और उनके दोनों बेटे दीपक व ललित के बीच घर के अंदर झगड़ा हो रहा है. सूचना में यह भी बताया गया कि विवाद के दौरान गंगाशरण और विमलेश को गंभीर चोटें आई हैं. सूचना मिलते ही क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने घर में घायल अवस्था में मिले दंपती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

दोनों बेटे पुलिस हिरासत में

घटना के बाद पुलिस ने मृतक दंपती के दोनों बेटों दीपक और ललित को गिरफ्तार कर लिया गया है.दोनों से अलगअलग और संयुक्त रूप से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विवाद किस वजह से हुआ और घटना किन परिस्थितियों में अंजाम दी गई.

पुलिस शुरुआती जांच में इसे पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला मान रही है. हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

किरायेदार की सूचना से खुला मामला

इस पूरी घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मकान में रहने वाले एक किरायेदार ने झगड़े और मारपीट की आवाज सुनकर डायल112 पर पुलिस को सूचना दी. अगर समय रहते सूचना नहीं दी जाती, तो घटना का पता लगने में और देर हो सकती थी.

पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाए जा सकें.

पुलिस ने क्या कहा?

ग्रामीण पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के वीर नगर मोहल्ले से डायल112 पर झगड़े की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगाशरण और उनकी पत्नी विमलेश को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि मामले में दोनों बेटों दीपक और ललित से पूछताछ की जा रही है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर हत्या की वजह और घटना का पूरा घटनाक्रम स्पष्ट होने की उम्मीद है. फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *