गाले टेस्ट में शुभमन गिल का ‘सुपरमैन’ कैच, हवा में उड़कर एक हाथ से लपकी गेंद

गाले टेस्ट में शुभमन गिल का ‘सुपरमैन’ कैच, हवा में उड़कर एक हाथ से लपकी गेंद

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैदान पर ऐसा कैच पकड़ा, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। गिल ने हवा में डाइव लगाते हुए एक हाथ से श्रीलंकाई बल्लेबाज कमिंदु मेंडिस का शानदार कैच लपक लिया।

कुलदीप यादव की गेंद पर कमिंदु मेंडिस ने शॉट खेला, लेकिन शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर पर तैनात गिल ने तेजी से बाईं ओर छलांग लगाई और गेंद को जमीन पर गिरने से पहले एक हाथ से पकड़ लिया। इस शानदार प्रयास के बाद गिल की फील्डिंग की जमकर तारीफ हो रही है।

सोशल मीडिया पर इस कैच का वीडियो तेजी से चर्चा में है और फैंस गिल को ‘सुपरमैन’ कहकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। भारतीय कप्तान की इस शानदार फील्डिंग ने गाले टेस्ट में टीम इंडिया के दबदबे को और मजबूत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *