
गोसाईगंज। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोसाईगंज ब्लॉक के जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, बहरौली में गुरुशिष्य परंपरा का अनुपम संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट विनय कुमार वर्मा ‘डिंपल’ ने शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रधानाचार्य और शिक्षकों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि विनय कुमार वर्मा, अमेठी मंडल अध्यक्ष पंकज नयन और समाजसेवी प्रेमशंकर वर्मा का स्वागत कर की। उन्होंने विद्यालय के विकास में सहयोग देने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा शिक्षकशिक्षिकाओं सर्वेश कुमार वर्मा, अमित कुमार, उमेश कुमार, विवेक कुमार वर्मा, गरिमा देवी, प्रेम कुमार, श्रीकांत, संजय अवस्थी, राम अचल, संजय सिंह, लक्ष्मी सिंह और अंजू वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
गुरु का स्थान भारतीय संस्कृति में सर्वोच्च: विनय वर्मा
ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार वर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान बेहद सम्माननीय है। गुरु केवल शिक्षा प्रदान नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार और संस्कारी नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अमेठी भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज नयन ने भी मातापिता और गुरु के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन निर्माण में दोनों की भूमिका अहम होती है।
छात्रछात्राओं और स्थानीय लोगों की रही मौजूदगी
प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने सम्मान मिलने पर विद्यालय की पूरी शिक्षण टीम का आभार जताया। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति गंगागंज के अध्यक्ष नागेश कुमार वर्मा और प्राथमिक विद्यालय गुमानी खेड़ा के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्मा को भी सम्मानित किया गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमित कुमार ने किया। इस दौरान विद्यालय के छात्रछात्राओं, शिक्षणेतर कर्मचारियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।