गौतम गंभीर के हटते ही जीती टीम इंडिया तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने लक्ष्मण को नजरअंदाज कर इन्हें दिया सीरीज जीत का श्रेय

गौतम गंभीर के हटते ही जीती टीम इंडिया तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने लक्ष्मण को नजरअंदाज कर इन्हें दिया सीरीज जीत का श्रेय

Shreyas Iyer: भारत और जिम्बाब्वे के बीच कल 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच कल रात हरारे में खेला गया. भारतीय टीम ने इस मैच को आसानी से अपने नाम किया. टीम इंडिया ने लगातार तीनो मैचों में जीत हासिल करके सीरीज को अपने नाम किया, इस सीरीज जीत के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ़ की है.

गौतम गंभीर के हटते ही जीती टीम इंडिया तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने लक्ष्मण को नजरअंदाज कर इन्हें दिया सीरीज जीत का श्रेय

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की ये बतौर कप्तान पहली सीरीज जीत है, इससे पहले टीम इंडिया को लगातार उनकी कप्तानी में 2 सीरीज में शिकस्त झेलना पड़ा है.

Shreyas Iyer ने पहली सीरीज जीतने के बाद कही ये बात

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा खिलाड़ियों को श्रेय दिया और कहा कि

“जैसा कि हमने देखा कि वे कितने निडर हैं, वे युवा खिलाड़ियों का एक समूह हैं, जिन्होंने मैदान पर जबरदस्त ऊर्जा और इरादा दिखाया है, खासकर जब आप लगातार मैच खेलते हैं. कप्तान के तौर पर और एक टीम के तौर पर मुझे ऐसी ही ऊर्जा की जरूरत होती है, और उन्होंने आज भी लगातार मैचों में इसे बखूबी निभाया. तो, जिम्बाब्वे में सीरीज जीतना मेरे लिए एक खास एहसास है. शानदार जीत, 30. तो यह एक खास पल होगा.”

भारत ने किया जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ

भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक 81 रनों की पारी एवं ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और रिंकू सिंह की महत्वपूर्ण पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 192 रन बनाए. भारत ने इस दौरान अपने 5 विकेट गंवाए.

इसके बाद जब जिम्बाब्वे की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो पॉवरप्ले में ही टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई, 64 रनों पर उनके 4 विकेट गिर गए, लेकिन इसके बाद 60 रनों की साझेदारी हुई और जिम्बाब्वे ने मैच में वापसी करने की कोशिस की, लेकिन मयंक यादव और अशोक शर्मा की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 35 रनों से जीत लिया.

 

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *