ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो शुरू: 6 देशों की शिरकत, मेट्रो से लेकर शटल बस तक… ऐसे पहुंचें आसानी से​

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो शुरू: 6 देशों की शिरकत, मेट्रो से लेकर शटल बस तक… ऐसे पहुंचें आसानी से​

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा कारोबारी और उत्पाद प्रदर्शन मंच ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026’ आज से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में शुरू हो रहा है. 5 दिनों तक चलने वाला यह भव्य आयोजन 25 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा. इस शो में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत, हस्तशिल्प, संस्कृति और जायके का अनोखा संगम देखने को मिलेगा. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों से लेकर बड़े उद्योग अपनेअपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे.

आयोजन में आने वाले आगंतुकों के लिए समय और प्रवेश के नियम अलगअलग तय किए गए हैं. बिजनेस विजिटर्स सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक. आम जनता दोपहर 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक. आम दर्शकों को बिना रजिस्ट्रेशन के सीधे पहुंचने से बचना चाहिए. वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फ्री विजिटर रजिस्ट्रेशन और पास प्राप्त कर सकते हैं.

नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और गुरुग्राम से कैसे पहुंचें?

नोएडा वालों के लिए रास्ता

बोटैनिकल गार्डन : यहां से ग्रेटर नोएडा और एक्सपो मार्ट के लिए सीधी शटल बसें मिलेंगी.

लोकल शटल रूट: सेक्टर 37 अंडरपास, छलेरा, बरौला, सेक्टर50, सेक्टर75, सेक्टर116, सेक्टर78, फूल मंडी, कुलेसरा और सूरजपुर होते हुए बसें चलेंगी.

वैकल्पिक मार्ग: बोटैनिकल गार्डन से सिटी सेंटर, पर्थला, गौर चौक और एक मूर्ति होते हुए भी एक्सपो मार्ट पहुंचा जा सकता है.

नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन: यहां से उतरकर सीधे एक्सपो मार्ट के लिए शटल बस उपलब्ध है.

नाशा पार्किंग: एक्सपो मार्ट के पास नाशा पार्किंग से गेट नंबर 3 और 4 तक सुबह 9:00 बजे से रात 9:30 बजे तक लगातार शटल बसें चलेंगी.

दिल्ली और गुरुग्राम से आने वालों के लिए

दिल्ली से: दिल्ली मेट्रो के जरिए बोटैनिकल गार्डन पहुंचे और वहां से सीधे शटल बस लें.

गुरुग्राम से: येलो लाइन मेट्रो से दिल्ली होते हुए बोटैनिकल गार्डन पहुंचे और फिर एक्सपो मार्ट के लिए कनेक्टिविटी लें.

गाजियाबाद से आने वालों के लिए

गाजियाबाद के लोग नोएडा सेक्टर 62 पहुंच सकते हैं. सेक्टर 62 से एक्सपो मार्ट के लिए सुबह 9:00 बजे से रात तक अलगअलग अंतराल पर शटल बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

क्या रहेगा इस बार खास?

इस बार का ट्रेड शो वैश्विक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है. इस संस्करण में ऑस्ट्रेलिया, बेलारूस, जापान, रूस, सिंगापुर और वियतनाम पार्टनर देश के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं. ट्रेड शो में ओडिओपी का उत्पादन उत्तर प्रदेश के GI टैग उत्पाद, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, फूड कृषि उत्पादन, इलेक्ट्रॉनिक सामान ईवी और ऑटोमोबाइल, लेदर आयुष, हेल्थ, रियल एस्टेट, आईटी पर्यटन और एमएसएमई उत्पादन प्रमुख आकर्षण रहेंगे.

आधिकारिक जानकारी के अनुसार शो में माइक्रो स्मॉल मीडियम और बड़े उद्योगों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और खरीदारों से जुड़ने का मंच मिलेगा. आम लोगों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम फैशन शो खानपान और अलगअलग जिलों की खास उत्पादन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे आगरा के पेठे और हस्तशील्प से लेकर पूर्वांचल के पारंपरिक व्यंजनों तक कई क्षेत्रीय चीज देखने और खरीदने का मौका मिलेगा.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *