ग्रेटर नोएडा में 7वीं की दिव्यांग छात्रा से 4 महीने तक अश्लील हरकतें करता रहा बस ड्राइवर, सहेली ने खोला राज

ग्रेटर नोएडा में 7वीं की दिव्यांग छात्रा से 4 महीने तक अश्लील हरकतें करता रहा बस ड्राइवर, सहेली ने खोला राज

School Bus Driver Abuses Disabled Girl in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एक नामी निजी स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा 7 की 15 वर्षीय दिव्यांग छात्रा के साथ स्कूल बस ड्राइवर द्वारा लगातार 4 महीने तक अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. पीड़िता राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी है. घटना का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की एक सहेली ने आरोपी ड्राइवर की हरकत देख ली. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर लव कुश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ग्रेटर नोएडा में 7वीं की दिव्यांग छात्रा से 4 महीने तक अश्लील हरकतें करता रहा बस ड्राइवर, सहेली ने खोला राज

वहीं स्कूल प्रबंधन को भी नोटिस जारी कर ड्राइवर की नियुक्ति और पुलिस सत्यापन से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं. पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी बचपन से ही सुनने में असमर्थ है और स्कूल की बस से आनाजाना करती है. अप्रैल महीने में मेरठ में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता के लिए स्कूल की टीम के साथ जाते समय आरोपी ड्राइवर ने पहली बार छात्र के साथ अशोभनीय हरकत की. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। विरोध करने पर उसने इशारों में छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे छात्रा डर गई और उसने कई महीनों तक किसी को कुछ नहीं बताया.

अकेला पाकर करता था छेड़छाड़

परिजनों का आरोप है कि स्कूल बस में अन्य बच्चों को पहले उतारने के बाद वह छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था. कभी उसे गलत तरीके से छूता था तो कभी इशारों से अपने पास बुलाता और एक बार उसका पैर पकड़कर भी अश्लील हरकत की. लगातार उत्पीड़न के कारण छात्रा मानसिक तनाव में रहने लगी और कुछ दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है.

स्कूल प्रबंधन को भेजा गया नोटिस

26 जुलाई को जब दोबारा हरकत ड्राइवर द्वारा की गई तो उसकी सहेली ने यह सब होता वह देख लिया. इसके बाद प्रिंसिपल से इसकी शिकायत की गई. जब छात्रा के परिजनों को यह बात पता चली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. थाना प्रभारी नॉलेज पार्क विनोद कुमार ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर ड्राइवर की नियुक्ति पुलिस वेरिफिकेशन और अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं. साथ ही स्कूल की सीसीटीवी फुटेज खगली जा रही है.

जांच टीम शिक्षकों कर्मचारियों बस स्टॉफ और अन्य लोगों के बयान में दर्ज करेगी ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके. पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *