घर के गार्डन में भूलकर भी न लगाएं ये 4 पौधे, खिंचे चले आ सकते हैं सांप

घर के गार्डन में भूलकर भी न लगाएं ये 4 पौधे, खिंचे चले आ सकते हैं सांप
tips 4

Plants Attracting Snakes: बारिश के मौसम में सर्पदंश की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं. दरअसल, भारी बारिश के दौरान जब सांपों के बिलों में पानी भर जाता है, तो वे सुरक्षित जगह की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर निकल आते हैं. ऐसे में सांप घरों के आसपास मौजूद बगीचे, झाड़ियां और घने पौधे में छिप जाते हैं. इसके अलावा कई लोग अपने घर, बालकनी या फिर गार्डन को सुंदर बनाने के लिए तरह-तरह के पौधे लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ पौधे सांपों को निमंत्रण देने का काम कर सकते हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अगर आप भी अपने घर या गार्डन के लिए नए पौधे लाने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको 4 ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैंं, जो घर या गार्डन में नहीं लगाने चाहिए, वरना सांप खिंचे चले आ सकते हैं.

1. बांस यानी बैंबू (Bamboo)

बांस का पौधा देखने में बेहद खूबसूरत लगता है, लेकिन ये सांप का ठिकाना बहुत आसानी से बन जाता है. दरअसल, बांस के पौधे आपस में मिलकर इतनी घनी झाड़ियां बना लेते हैं कि उनके अंदर क्या छिपा है, यह आसानी से दिखाई नहीं देता. इसी कारण सांप इसमें आसानी से छिप जाते हैं. खासकर अगर बांस को घर की दीवारों, बाउंड्री, फेंस या किसी कोने के पास लगाया गया हो, तो यह सांपोंं के छिपने की जगह बन सकता है.

2. लेमनग्रास (Lemongrass)

लेमनग्रास काफी अच्छी खुशबू होती है और यह शरीर के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. इसी वजह से कई लोग इसे अपने घर में भी लगा लेते हैं. लेकिन जब यह पौधा बहुत ज्यादा घना और बढ़ जाता है, तोो इसके निचले हिस्से में ऐसी जगह जाती जो बाहर से आसानी से दिखाई नहीं देती. यह जगह कई छोटे जीवों और सांपों के लिए ठिकाना बन जाती है.

3. जैस्मीन (Jasmine)

जैस्मीन जिसे चमेली का पौधा कहा जाता है अपनी खूशबू और खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लेता है. लेकिन ये बारिश में सांप का ठिकाना भी बन सकता है. दरअसल, इस पौधे की ग्रोथ काफी झाड़ीदार और उलझी हुई होती है, जिसे सांप को छिपने के लिए सुरक्षित जगह मिलती है. साथ ही इसमें छोटे-मोटे कीड़े भी छिप जाते हैं, जिससे सांप आकर्षित हो सकते हैं. इसके चलते इस पौधे को घर में लगाने से बचना चाहिए, खासतौर से मानसून के सीजन में.

4. चंदन (Sandalwood)

चंदन का पौधा अपनी खुशबू और धार्मिक महत्व के लिए काफी लोकप्रिय है. लेकिन इसकी घनी और झाड़ीदार बनावट कई बार छोटे जीवों को छिपने की जगह भी दे सकती है. साथ ही इससे सांप भी आ सकते हैंं. ऐसे में घर में ये पौधा न लगाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *