घर पर कैसे बनाएं शैंपू, यहां जानिए नेचुरल एलोवेरा शैंपू बनाने का आसान तरीका

घर पर कैसे बनाएं शैंपू, यहां जानिए नेचुरल एलोवेरा शैंपू बनाने का आसान तरीका
image

आज के समय में बालों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है. अक्सर, लोग बालों की केयर के लिए महंगे-महंगे शैंपू इस्तेमाल करते हैं. अगर, आप लंबे, घने और चमकदार बाल पाना चाहते हैं, तो अपने हेयर केयर रूटीन में एलोवेरा को शामिल किया जा सकता है. एलोवेरा का इस्तेमाल लंबे समय से बालों और स्कैल्प की देखभाल के लिए किया जाता रहा है. ऐसे में आप घर पर एलोवेरा शैंपू बना सकते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और दूसरे पोषक तत्व बालों को नमी देने और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर पर एलोवेरा शैंपू कैसे बनाएं.

एलोवेरा शैंपू बनाने के लिए सामग्री

  • ताजा एलोवेरा जेल- 4-6 बड़े चम्मच
  • 2 चम्मच माइल्ड लिक्विड कैस्टाइल सोप
  • 1 चम्मच नारियल का दूध
  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल या बादाम का तेल
  • 5 से 6 बूंद टी ट्री एसेंशियल ऑयल की जरूरत होगी.

घर पर कैसे बनाएं शैंपू

जेल ब्लेंड करें- ताजे एलोवेरा जेल को मिक्सी में चलाएं ताकि कोई गांठ न रहे.

बाउल में डालें- एक साफ बर्तन में एलोवेरा जेल लें.

सामग्री मिलाएं- इसमें नारियल का दूध और कैस्टाइल सोप डालें.

तेल डालें- ऑलिव ऑयल और टी ट्री ऑयल मिलाएं.

मिक्स करें- सभी चीजों को क्रीमी होने तक फेंटें.

भरें- इसे एयरटाइट बोतल में रखें.

एलोवेरा शैंपू कैसे करें इस्तेमाल

इस शैंपू को बालों और स्कैल्प पर लगाएं. जड़ों में हल्के हाथों से मसाज करें. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसे करीब 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से बाल अच्छी तरह धो लें. हालांकि, घरेलू मिश्रण हर व्यक्ति के बालों और स्कैल्प पर एक जैसा असर नहीं करता. ऐसे में इस शैंपू को रोजाना इस्तेमाल करने से बचें.

एलोवेरा शैंपू के फायदे

एलोवेरा बालों और स्कैल्प के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड बालों को कंडीशन करने में मददगार हो सकते हैं. इससे बाल मुलायम और चमकदार महसूस हो सकते हैं. एलोवेरा स्कैल्प की रूखापन और खुजली जैसी परेशानियों में भी कुछ लोगों को राहत दे सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *