घर से आसपास भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे, होते हैं बेहद जहरीले

घर से आसपास भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे, होते हैं बेहद जहरीले
Featured Image

New Delhi : हम अक्सर अपने घर के आस पास या गार्डन में पेड़ पौधे लगाते हैं। ऐसा हम अपने घर की रौनक बढ़ाने और उसे अच्छा दिखाने के लिए करते हैं। क्योंकि फूल-पौधो से न सिर्फ हमारा घर महकता है बल्कि यह देखने वालों को सुदंर भी लगता है। ये फूल पौधे न सिर्फ हमारे आसपास के माहौल को अच्छा बनते है बल्कि हमारी सेहत के लिए भी अच्छे होते है। आपने भी देखा होगा कि हम सभी लोग अपने घर को डेकोरेट करने के लिए पौधे लगाते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि कुछ पौधे हमारे लिए बेहद खतरनाक होते हैं। ये पौधे न सिर्फ हमारे आस पास के माहौल को नकारात्मक बनाते है बल्कि सेहत को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए इन पौधों को घर के आस पास नही लगाना चाहिए।

इन पौधों को घर के आस पास नहीं चाहिए लगाना
आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपने घर के आस पास या फिर गार्डन में लगाना खतरनाक हो सकता है। भले ही ये पौधे दिखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक लगते हो। लेकिन, आपको बता दें कि ये पौधे या फूल हमारी सेहत के लिए बहुत अधिक हानिकारक होते हैं। तो आइये आपको बताते हैं कि किन पौधों को घर के आस पास नहीं लगाना चाहिए।

कास्टर (अरण्डी) प्लांट

अरण्डी का नाम तो आपने सुना ही होगा। आपने देखा भी होगा कि अरण्डी का पौधा हमारे घर के आसपास खुद से ही पैदा हो जाता है। लेकिन, अगर आपने अपने घर की डेकोरेशन के लिए इस पौधे को लगा रखा या घर के आस पास छोड़ रखा है तो आपको बता दें कि यह पौधा बेहद खतरनाक होता है। यह पौधा इतना खतरनाक है कि इसके बीज इंसान की जान भी ले सकते हैं।

बर्ड ऑफ पैराडाइज़

बर्ड ऑफ पैराडाइज़ को ‘क्रेन फ्लावर’ के नाम से भी जाना जाता है। आपने इस फूल को किसी पार्टी और फंक्शन में डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल करते हुए देखा होगा। यह देखने में काफी खूबसूरत लगता है लेकिन यह काफी खतरनाक होता है। इसलिए इस पौधे को भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए।

एंजेल ट्रम्पेट

एंजेल ट्रम्पेट दिखने में काफी खूबसूरत फूल होता है। लेकिन, आपको बता दें कि यह बहुत ही खतरनाक पौधा होता है। यह इतना खतरनाक होता है कि आप इसको एक बार सुंघने भर से बेहोश हो सकते हैं। इसलिए, कभी भी इसे अपने घर या आसपास न लगाये।

ब्लीडिंग हर्ट

ब्लीडिंग हर्ट को बेहद खूबसूरत और सुंदर पौधा माना जाता है। ब्लीडिंग हर्ट के फूलों का इस्तेमाल इसीलिए गहने बनाने में किया जाता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। लेकिन, आपकी सावधानी के लिए बता दें कि यह बेहद जहरीला होता है। अगर यह त्वचा से छू जाये तो क बिमारियां भी हो सकती है।

चाइनीज लालट्रेन प्लांट

चाइनीज लालट्रेन प्लांट का इस्तेमाल कई दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन, आपको बता दें कि यह भी बाकी पौधों की तरह ही बेहद खतरनाक है। इसलिए इस पौधे को भी अपने घर या आस पास न लगाये। ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *