चंद्रशेखर आजाद काले छाते के नीचे रात भर संसद में धरने पर बैठे रहे, बोले अपना कर्तव्‍य निभा रहा हूं

चंद्रशेखर आजाद काले छाते के नीचे रात भर संसद में धरने पर बैठे रहे, बोले अपना कर्तव्‍य निभा रहा हूं

नई दिल्‍ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को नगीना से सांसद चंद्रेशखर आजाद ने पूरा समर्थन दिया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में कई छात्रों के घायल होने की खबर आई है। इसके विरोध में चंद्रशेखर आजाद सोमवार रात से संसद परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। बारिश के बीच काले छाते के नीचे बैठे चंद्रेशखर आजाद की तस्‍वीरें सामने आई हैं।

चंद्रशेखर आजाद काले छाते के नीचे रात भर संसद में धरने पर बैठे रहे, बोले अपना कर्तव्‍य निभा रहा हूं

रात के बाद सुबह भी धरने पर बैठे हैं
संसद परिसर में रात भर बिताने के बाद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार सुबह भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान वह हाथ में एक पोस्‍टर लिए रहे। वह संसद कूच करने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज से नाराज हैं।

‘लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का हक है’
नगीना सांसद का कहना है कि लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि उस अधिकार का उत्तर बल प्रयोग से दिया जाए, तो यह केवल कुछ लोगों पर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी आघात है।

‘मैंने जलियांवाला बाग का वह दौर नहीं देखा, लेकिन’
चंद्रशेखर आजाद ने अपने X हैंडल पर लिखा है जुल्म जब भी हद से आगे बढ़ने लगता है, वहीं से बदलाव का सूरज निकलने लगता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आज जंतरमंतर पर बच्चों और बच्चियों के साथ जिस प्रकार का बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया, उसने मन को गहराई तक झकझोर दिया। मैंने जलियांवाला बाग का वह दौर नहीं देखा, लेकिन आज जो दृश्य सामने आए, उन्होंने इतिहास के उस काले अध्याय की याद अवश्य दिला दी।

आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे दिया धरना
चंद्रशेखर आजाद संसद परिसर में लगे बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे रात भर लेटे रहे। इस दौरान बारिश भी हुई तो उन्‍होंने काले छाते का सहारा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *