चूहे को बांधकर जिंदा जलाने के बाद बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस और 4 गिरफ्तार

चूहे को बांधकर जिंदा जलाने के बाद बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस और 4 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी से क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां चार युवकों ने एक जिंदा चूहे को रस्सी से बांधकर जला दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है.

वायरल हो रहे 47 सेकंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक चूहे को रस्सी में बांधकर लाया जाता है. इसके बाद उसे दरवाजे में बांध दिया जाता है और उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया जाता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। चूहा तड़पता रहता है और आरोपी वीडियो बनाते रहते हैं. यह वीडियो झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्र के ओरछा गेट का बताया जा रहा है.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने इसका संज्ञान लिया. झांसी पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान की गई.

चार आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मामला दर्ज किया है. आरोपियों की पहचान जुनैद कुरैशी, जीशान कुरैशी, आसिफ कुरैशी और शफीक के रूप में हुई है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले पर नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया, ‘सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें एक जिंदा चूहे को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया था. वीडियो को संज्ञान में लेकर तुरंत कोतवाली में मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.’

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *