
Crime News: हैदराबाद के माधापुर जिले के सिद्दीकी नगर स्थित एक होटल के कमरे में 29 वर्षीय महिला शेरोन निखिता टॉपनो संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं. विशाखापत्तनम की निवासी शेरोन सोमवार दोपहर अपने पुरुष मित्र श्रीनिवास रवि तेजा के साथ होटल में चेक-इन किया था.
मंगलवार सुबह उन्हें उसी कमरे से कोथागुडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके चेहरे पर गंभीर चोटें और कमरे में मिली शराब की खाली बोतल ने घटना के रहस्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
फरार हुआ महिला का दोस्त
खबरों के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि रवि तेजा शेरोन को कमरा नंबर 304 में लेकर आया था. मंगलवार सुबह उसने होटल के कर्मचारियों को बताया कि शेरोन बेहोश हो गई है. कर्मचारियों की मदद से शेरोन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उसकी मौत की पुष्टि होने के बाद रवि तेजा मौके से फरार हो गया और उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया. अब विशेष टीमें उसकी तलाश कर रही हैं.
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
मौत की सूचना मिलते ही माधापुर पुलिस और एक फोरेंसिक जांच टीम होटल पहुंची. पुलिस को शैरन के चेहरे पर मामूली और गंभीर दोनों तरह की चोटें मिलीं. कमरे से शराब की एक खाली बोतल भी बरामद हुई. पुलिस ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.