चेहल्लुम जुलूस : शोकपूर्ण माहौल में निकला कर्बला के शहीदों का जुलूस, नौहाख्वानी और जंजीर का मातम

चेहल्लुम जुलूस : शोकपूर्ण माहौल में निकला कर्बला के शहीदों का जुलूस, नौहाख्वानी और जंजीर का मातम
चेहल्लुम जुलूस : शोकपूर्ण माहौल में निकला कर्बला के शहीदों का जुलूस, नौहाख्वानी और जंजीर का मातम

अयोध्या। कर्बला के शहीदों की याद में मनाए जाने वाले चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को अयोध्या में शोकपूर्ण माहौल के बीच राठहवेली से पारंपरिक जुलूस निकाला गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकले इस जुलूस में विभिन्न अंजुमनों ने नौहाख्वानी और सीनाजनी करते हुए हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम समेत कर्बला के 72 शहीदों को पुरसा पेश किया।

जुलूस अपने निर्धारित कदीमी मार्ग से होता हुआ चौक पहुंचा, जहां विभिन्न अंजुमनों ने नौहाख्वानी की और अकीदतमंदों ने जंजीर का मातम कर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल रहा और बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। चौक में दोपहर बाद तक जुलूस ठहरने के बाद अपने पारंपरिक मार्ग से आगे बढ़ा। देर रात जुलूस इमामबाड़ा जवाहर अली खां पहुंचकर संपन्न होगा।

चेहल्लुम जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है, जबकि अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी पूरे जुलूस की निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *