चोरी की नीयत से घर में घुसे, किया गैंगरेप, फिर… अलीराजपुर में विधवा से 6 बदमाशों ने की हैवानियत!

चोरी की नीयत से घर में घुसे, किया गैंगरेप, फिर… अलीराजपुर में विधवा से 6 बदमाशों ने की हैवानियत!

Alirajpur News: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से एक बेहद गंभीर वारदात सामने आई है. बोरी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने एक विधवा महिला के घर में घुसकर उसके साथ गैंगरेप किया. इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालकर लहूलुहान कर दिया. पुलिस के अनुसार, घटना के समय महिला अपनी छोटी बेटी के साथ घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे. घटना के बाद पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया.

चोरी की नीयत से घर में घुसे, किया गैंगरेप, फिर… अलीराजपुर में विधवा से 6 बदमाशों ने की हैवानियत!

चोरी की नीयत से घर में घुसे

पुलिस की जांच के अनुसार, बीते शुक्रवार देर रात छह से आठ हथियारबंद बदमाश चोरी और डकैती की नीयत से महिला के घर में घुसे थे. आरोप है कि घर में महिला को अकेला देखकर उनकी नीयत बदल गई. उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया. घटना के दौरान महिला और उसकी बेटी को हथियारों के बल पर डरायाधमकाया गया, ताकि वे विरोध न कर सकें. पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है. आरोपियों की पहचान के लिए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

ये भी पढे़ं

पीड़िता को गंभीर चोटें, हालत नाजुक

वारदात के बाद महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली. पुलिस के अनुसार, पीड़िता को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं, जिसके कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. महिला को तत्काल अलीराजपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया. फिलहाल इंदौर के अस्पताल में उसका उपचार जारी है.

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी

घटना की सूचना मिलते ही अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब छह आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है. पुलिस ने मामले में डकैती, सामूहिक दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और फिंगरप्रिंट टीम की मदद ली है. मौके से मिले वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, जांच में किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा. सभी संभावित एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है.

आरोपियों की तलाश में जुटीं पुलिस टीमें

एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बोरी थाना सहित आसपास के तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों को लगाया गया है. संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. स्थानीय स्तर पर भी सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया है. पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद मामले में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *