चौंकने वाली खबर: 4 दिन में एक ही घर में दूसरी बार हुई चोरी

चौंकने वाली खबर: 4 दिन में एक ही घर में दूसरी बार हुई चोरी
Featured Image

Patna News : नौबतपुर थाना क्षेत्र के अजवां गांव में बेखौफ चोरों ने महज चार दिनों के भीतर एक ही घर को दो बार निशाना बनाया. चोरों ने पहली बार 23 सितंबर को घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी की. इसके बाद 27 सितंबर की रात दोबारा उसी घर में घुसकर स्मार्ट टीवी, पीतल-तांबे के बर्तन, रसोई का सामान और कपड़े समेत अन्य सामान चुरा लिये. लगातार दो बार हुई चोरी से पीड़ित परिवार समेत गांव के लोगों में दहशत है.

पहली चोरी में जेवर व नकदी ले गये

पीड़ित गृहस्वामी रंजय यादव के अनुसार, 23 सितंबर की रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया था. इस दौरान सोने की चेन, अंगूठी, झुमका, चांदी की पायल, राखी और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिये गये. घटना के बाद उन्होंने नौबतपुर थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस को सूचना दी थी.

चार दिन बाद फिर उसी घर में घुसे चोर

पीड़ित के मुताबिक, पहली घटना के बाद भी चोरों के हौसले कम नहीं हुए. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। 27 सितंबर की रात बदमाशों ने दोबारा उसी घर को निशाना बनाया. इस बार चोर स्मार्ट टीवी, पीतल और तांबे के महंगे बर्तन, रसोई का अन्य सामान और कपड़े समेत कई सामान लेकर फरार हो गये.

दो घटनाओं में एक लाख से अधिक का नुकसान

पीड़ित परिवार के अनुसार, दोनों घटनाओं को मिलाकर करीब एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के सामान और नकदी की चोरी हो चुकी है. चार दिनों के भीतर एक ही घर में दो बार चोरी होने से परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है.

दोबारा थाने पहुंचा पीड़ित परिवार

लगातार दूसरी बार चोरी होने के बाद पीड़ित रंजय यादव ने 28 सितंबर को नौबतपुर थाने में दोबारा आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने पुलिस से चोरों का पता लगाकर कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगायी है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

नौबतपुर थानाध्यक्ष नंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. मामले की जांच की जा रही है और चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *