
CG: रायगढ़। रायपुर में पढ़ाई कर रही छात्रा से दुष्कर्म करने वाले रिश्तेदार को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा नाबालिग को डरा-धमकाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी की तलाश रायगढ़ पुलिस कर रही थी। इसी बीच आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया, जिसे रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि छाल पुलिस के चौतरफा दबाव में आरोपी का कोर्ट में सरेंडर किया।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, 8 अगस्त को थाना चक्रधरनगर में स्थानीय महिला द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 17 फरवरी 2026 को उसकी बेटी रायपुर में पढ़ाई कर रही है।परिवार का परिचित अमित उर्फ पुष्पेंद्र गोयल बेटी के इंस्टाग्राम आईडी पर फ्रेंड भेज कर दोस्ती बढ़ाया, फिर अश्लील मैसेज करने लगा। पीड़िता नाबालिग ने बताया कि दिसंबर 2022 में जब नाना का देहांत हुआ तो वो अपनी माँ के साथ छाल आये थे।
इस दौरान अमित अकेले पाकर छेडछाड करता था और 25 दिसम्बर 2022 में पुराने घर में फोन कर बुलाया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। डर से घटना किसी को कुछ नहीं बतायी। उसके बाद भी अमित मोबाइल फोन में अश्लील मैसेज भेजा था और बोलता था कि अगर तुम किसी को बताओगी तो तुम्हारी ही बदनामी होगी।
पीड़िता ने यह भी बताया कि जब वह रायपुर पढ़ने गई थी। वहां भी आरोपी पहुँच गया और होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। महिला के आवेदन पर थाना चक्रधरनगर में शून्य पर अपराध दर्ज कर थाना छाल में धारा 64(2)(m) BNS और 4, 6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया। अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। छाल पुलिस की लगातार छापेमारी और न्यायिक प्रक्रिया को देखते हुए आरोपी ने कोर्ट में समर्पण किया। 9 सितम्बर 2026 को न्यायालय से मिली सूचना पर छाल पुलिस द्वारा आरोपी का एक दिन रिमांड लिया गया।
आरोपी अमित उर्फ पुष्पेंद्र गोयल पिता बुधराम गोयल 46 वर्ष निवासी छाल को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।
दूसरे मामले में दुष्कर्म के आरोपी को लैलूंगा पुलिस ने भेजा जेल
जानकारी के मुताबिक, 20 अगस्त को थाना लैलूंगा में स्थानीय महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी बेटी (14 वर्ष) कुछ दिनों से गुमशुम थी। बातचीत नहीं कर रही थी । तब उससे पूछताछ की तो बताई कि 4 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे गांव का सूर्यान्श यादव (20 साल) घर में आया अपने साथ में घर जाने के लिए बोला जिसे मना की। फिर भी बहला फुसलाकर डरा धमकाकर अपने घर ले गया और शारीरिक संबंध बनाया। सुबह करीब 4 बजे घर पहुँचा दिया और बोला कि किसी को मत बताना।
महिला के आवेदन पर आरोपी सूर्यान्श यादव पर धारा 65(1),351(3) BNS तथा 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया। अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था जिसकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा मुखबीर लगाकर रखा गया था। कल गांव आने की मुखबीर सूचना पर छापेमारी कर आरोपी सूर्यान्श यादव को गिरफ्तार किया गया, जिसे कोर्ट पेश कर पॉक्सो एक्ट में रिमांड पर भेजा गया है ।
मूल रूप से रायपुर के रहने वाले संदीप कुमार कडुकार के पास टीवी और डिजिटल मीडिया का लंबा अनुभव है। उन्होंने छत्तीसगढ़ कॉलेज, रायपुर से बीकॉम और पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स किया है। विभिन्न रीजनल चैनल्स में 10 सालों तक काम करने के बाद, संदीप पिछले 7 सालों से NPG News में बतौर रिपोर्टर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।