छात्रों के साथ जो हुआ गलत हुआ, Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के DILJIT DOSANJH

छात्रों के साथ जो हुआ गलत हुआ, Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के DILJIT DOSANJH
सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के चलो संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना के बाद अब पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं।
पहले इस प्रोटेस्ट से दूरी बनाने वाले दिलजीत ने अब सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आज जो हुआ वह बहुत बुरा था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए था। मैं अधिकारियों से रिक्वेस्ट करता हूं कि वे छात्रों की मांगों को सुनें। जनता की आवाज ही भगवान की आवाज होती है।”

छात्रों के साथ जो हुआ गलत हुआ, Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के DILJIT DOSANJH

किसान आंदोलन के दौर को किया याद

दिलजीत ने अपनी पोस्ट में किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्हें अंदाजा है कि इस बयान के बाद उन्हें फिर से निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने लिखा, “मुझ पर पहले भी कई बार एंटीनेशनल होने का टैग लग चुका है। अब भी मुझे देशद्रोही ही कहा जाएगा। किसान आंदोलन के बाद मुझे बहुत सी ट्रोलिंग और कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिन्हें मैं बयां भी नहीं कर सकता… बाकी रब सब देख रहा है, बाबा भली करेगा।”

पहले क्यों बनाई थी दूरी?

इससे पहले जुलाई की शुरुआत में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान जब एक फैन ने दिलजीत से सीजेपी के इस प्रोटेस्ट से जुड़ने के बारे में पूछा था, तो उन्होंने खुद को इससे अलग कर लिया था। तब उन्होंने कहा था, “मुझे इन सबसे दूर रखो भाई… मैं एक आर्टिस्ट हूं, कोई नेता नहीं। मुझे नहीं पता आप मेरे बारे में क्या सोचते हैं।” हालांकि, सोमवार को छात्रों पर हुए एक्शन के बाद दिलजीत खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *