जब एक ही दुल्हन से शादी​ करने पहुंचे दो सजे-धजे दूल्हे, फिर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा; बाराती हुए कन्फ्यूज

जब एक ही दुल्हन से शादी​ करने पहुंचे दो सजे-धजे दूल्हे, फिर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा; बाराती हुए कन्फ्यूज
cropped-1775570148373

UP News: क्या आपने कभी सुना है कि दुल्हन एक हो और दो दूल्हा बारात लेकर पहुंच जाए. जी हां कुछ ऐसा ही उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुआ. जब दो दूल्हे अलग-अलग बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे और दोनों ने दावा किया कि उनकी शादी उससे होनी थी. इसके बाद दुल्हन के परिवार वालों ने पुलिस बुलाई तब पता चला कि दुल्हन नाबालिग है. फिर मामला और पेंचीदा हो गया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

दुल्हन के पिता ने बताई पूरी कहानी

दुल्हन के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी छह महीने पहले शामली जिले के बाबरी गांव के निवासी 20 वर्षीय प्रदीप कुमार से तय हुई थी. हालांकि, शादी की तय तारीख से एक दिन पहले प्रदीप कुमार के भाई का निधन हो गया. इसके बाद दूल्हे के परिवार ने कहा कि वे दुल्हन के परिवार को बता देंगे कि शादी होगी या नहीं. पिता ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी. बहुत इंतजार करने पर भी दूल्हे के परिवार की तरफ से कोई सूचना नहीं मिली. 

फिर तय की दूसरी शादी

दुल्हन के परिवार वाले ने शादी की तैयारियां कर ली थी. इसलिए जब दूल्हे का कोई रिस्पॉन्स नहीं आया. तब दुल्हन के पिता ने मेरठ के मेडिकल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिग्गी गांव के निवासी आकाश के साथ अपनी लड़की की शादी तय कर दी. और बीते 10 मार्च यानी मंगलवार को बारात लाने की बात निश्चित हो गई. 

शादी वाले दिन पहुंच गए दो दूल्हे

मंगलवार के दिन शामली और मेरठ वाले दोनों दूल्हे एक साथ अपनी दुल्हन लेने लड़की के घर पहुंच गए. इसके बाद परिवारों के बीच कहा-सुनी हुई और गांव में अफरा-तफरी मच गई. 

पुलिस ने संभाला मोर्चा

खतौली पुलिस स्टेशन के एसएचओ दिनेश चंद ने बताया कि उपद्रव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद मामला बढ़ता देख चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम भी पहुंच गई. बाद में पता चला कि दुल्हन नाबालिग थी, जब परिवार से उसका प्रमाण पत्र या कोई दस्तावेज मांगा गया, तो परिवार नहीं दे पाया. इसके बाद लड़की को बाल कल्याण समिति अपने साथ ले गई, जहां टेस्ट के बाद ही लड़की की उम्र पता चलेगी. मामला बढ़ता देख दोनों बारात अपने घर वापस लौट गई. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *