Quick Samachar: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को किंग खान और सिनेमाजगत का बादशाह बेवजह नहीं कहा जाता है। इस बात को एक बार फिर से एक्टर ने साबित कर दिया है। एक मराठी फिल्म के डायरेक्टर ने शाहरुख खान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि आज 80 करोड़ रुपये कमा चुकी उनकी फिल्म ‘देऊल बंद 2’ कभी रिलीज हो ही नहीं पाती अगर शाहरुख खान उनकी मदद ना करते।

फिल्म ‘देऊल बंद 2’ के लिए डिजिटल सिनेमा पैकेज का बजट काफी कम रखा गया था लेकिन बाद में इसका बजट जरूरत से ज्यादा का बन गया और शाहरुख खान ने इस बिल को माफ कर दिया। कमाल बात ये रही कि सिर्फ 8 से 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘देऊल बंद 2’ करीब 80 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। चलिए बताते है पूरी खबर

मराठी फिल्म ‘देऊल बंद 2’ के डायरेक्टर प्रवीन तारडे ने इस फिल्म की कामयाबी का श्रय बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को दिया। अभिजात मराठी फिल्मी से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज के लिए उन्हें डिजिटल सिनेमा पैकेज की जरूरत थी। जानकारी के लिए बता दें कि डिजिटल सिनेमा पैकेज, वो डिजिटल फॉर्मेट होता है जिसके जरिए किसी भी फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाया जाता है। फिल्म के निर्माताओं ने इसके लिए सिर्फ 12 लाख रुपये का बजट रखा था लेकिन बाद में ये लगभग 42 लाख रुपये निकला। इस मामले मदद के लिए फिल्म के मेकर्स शाहरुख खान के पास पहुंचे।

जब फिल्म ‘देऊल बंद 2’ के मेकर्स पहुंचे शाहरुख खान के पास

उस मुश्किल दौर को याद करते हुए प्रवीण तारडे ने कहा, ‘बिल 42 लाख रुपये का आया था। हमारे पास इतनी बड़ी रकम नहीं थी और न ही कहीं से इसकी व्यवस्था करने का कोई साधन था। तब हमने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से संपर्क किया और अपनी स्थिति समझाई।’ हमने बताया कि ‘यह एक मराठी यानी क्षेत्रीय फिल्म है, जिसका बजट सीमित है। लेकिन हम इसे बड़े स्तर पर रिलीज करना चाहते हैं, इसलिए उनसे मदद की गुजारिश की।’

इस मामले की जानकारी शाहरुख खान को उनकी टेक्निकल टीम से मिली। प्रवीन तारडे की टीम ने शाहरुख खान की टीम को बताया कि ‘ये उन्हीं लोगों की फिल्म है जिन्होंने फिल्म ‘मुलशी पैटर्न’ बनाई थी। प्रवीन तारडे बताते है कि ‘फिल्म ‘मुलशी पैटर्न’ को बाद में सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम’ के रूप में रीमेक बनाया गया था, इसलिए शाहरुख उनके काम से परिचित थे।

इसके बाद उन्होंने ‘देऊल बैंड 2’ के बारे में भी जानकारी दी। उनकी टीम ने बताया कि यह एक अच्छी और भावनात्मक फिल्म है। निर्माता DCP तैयार करवाना चाहते हैं, लेकिन उसकी लागत का खर्चा नहीं उठा पा रहे हैं। DCP तैयार हो चुका था, लेकिन बकाया भुगतान न होने के कारण उसे सौंपा नहीं गया था।

शाहरुख खान ने माफ किया 42 लाख का बिल

शाहरुख खान को जैसे ही इस बारे में पता चला तो उन्होंने बस इतना कहा, ‘इनका बिल माफ कर दो।’ उन्होंने अपनी टीम से कहा, ‘यह एक मराठी फिल्म है। इन्हें DCP दे दीजिए। पैसों का हिसाब बाद में देख लेंगे। अगर फिल्म अच्छी है, तो इन्हें DCP मिलना चाहिए।’ फिल्म ‘देऊल बंद 2’ के निर्देशक प्रवीन तारडे बताते है कि शाहरुख खान ने मराठी सिनेमा का बेहद सम्मान किया। उनके लिए पैसे से ज्यादा फिल्म मायने रखती थी। इसलिए वो अपनी फिल्म की सफलता का श्रेय उन सभी लोगों को देता हूं, जिन्होंने मेरा इस तरह से साथ दिया था। साथ ही उन्होंने इस फिल्म की शाहरुख खान के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की इच्छा जाहिर की।

फिल्म ‘देऊल बंद 2’

बता दें कि फिल्म ‘देऊल बंद 2’ एक धार्मिक फिल्म है जो साल 2015 में देऊल बंद का सीक्वेल है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्ल्ब में शामिल होने वाली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 81.78 करोड़ रुपये कमा लिए है। फिल्म का लेखन और निर्देशन प्रवीन तारडे ने किया है। फिल्म की कहानी किसानों की आत्महत्या जैसे संवेदनशील मुद्दे को उठाती है और साथ ही आस्था तथा नास्तिकता के बीच के जटिल रिश्ते को भी गहराई से दिखाती है।