जमीनमकान दिलाने के नाम पर 1.38 करोड़ की ठगी, एफआईआर

जमीनमकान दिलाने के नाम पर 1.38 करोड़ की ठगी, एफआईआर
जमीनमकान दिलाने के नाम पर 1.38 करोड़ की ठगी, एफआईआर

कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज निवासी सीमा यादव को जमीन व मकान दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने 1.38 करोड़ रुपये ठग लिये। रकम डूबने के सदमे में पति को हार्ट अटैक आया, जिसके कारण मौत हो गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। जिसकी जांच क्राइम ब्रांच ने की। जिसके आधार पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिपाल खेड़ा, अर्जुनगंज निवासी सीमा यादव के मुताबिक उनके पति स्वर्गीय राजेश यादव ने उमेदखेड़ा निवासी मदन शुक्ला और उनकी पत्नी कुसुम शुक्ला को अर्जुनगंज में मकान और ग्राम परेहटा में जमीन दिलाने का सौदा किया। इसके नाम पर कुल 1,38,63,300 रुपये लिये थे। यह रकम आरटीजीएस, चेक और नकद के माध्यम से अलगअलग तिथियों में दी गई, लेकिन न मकान मिला और न ही जमीन। आरोपियों ने माधवी मिश्रा के नाम पर एक मकान दिखाकर 100 रुपये के स्टांप पर विक्रय रसीद तैयार कर विश्वास में लिया। इसके बाद धोखाधड़ी से बड़ी रकम हासिल कर ली। काफी समय बीतने के बाद भी संपत्ति का सौदा पूरा नहीं हुआ। जब राजेश यादव ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। सीमा के मुताबिक आर्थिक नुकसान व कर्ज के कारण पति तनाव में रहने लगे। 25 जुलाई 2025 को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। पति की मौत के तीन दिन बाद मदन शुक्ला, उनकी पत्नी घर पहुंचे। पूरी रकम वापस करने के लिए लिखित आश्वासन दिया। आरोपियों ने सिर्फ 90 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से वापस किये। इसके बाद उनके बेटे प्रिंस ने रुपये मांगे तो एससीएसटी एक्ट व छेड़छाड़ के फर्जी मामले में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *