जयपुर के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 4 आरोपी अरेस्ट… 45 सेकंड में किए थे 17 वार​

जयपुर के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 4 आरोपी अरेस्ट… 45 सेकंड में किए थे 17 वार​

Jaipur Crime News: राजधानी जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र स्थित जगदंबा नगर में बुधवार शाम हुए सनसनीखेज हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बीच सड़क महज 45 सेकंड में कुल्हाड़ी, सरियों और पत्थरों से 17 वार कर बेखौफ बदमाशों द्वारा की गई इस हत्या के मामले में जयपुर पुलिस ने 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

वारदात के तुरंत बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. रामेश्वर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित एक्शन लिया और एसीपी शिव कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया. स्पेशल टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना पर रात भर संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तड़के रात 3 बजे इस हत्याकांड में शामिल चारों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा.

कौन था हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया?

जोबनेर के खिजूरियावास निवासी हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया बुधवार दोपहर गांव में प्रॉपर्टी और शराब ठेके के विवाद के बाद जयपुर लौट रहा था. करीब 30 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद शाम 7:15 बजे बदमाशों ने कैंपर से उसकी फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी और 100 मीटर तक दौड़ाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी.

पुलिस इस गैंगवार में शामिल अन्य फरार बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जयपुर पुलिस आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे हत्याकांड और रंजिश की वजहों का आधिकारिक खुलासा करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *