जेब​ में रखा मोबाइल फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई अंग झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी

जेब​ में रखा मोबाइल फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई अंग झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब​ में रखा मोबाइल फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई अंग झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी

पांढुर्णा; मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले से एक चौंकाने वाला हादसा सामने आया है. एक युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे उसकी पैंट में आग लग गई. इससे उसको गंभीर रूप से चोटें आई हैं. मोबाइल में धमाका इतना तेज था कि उसके शरीर के कई हिस्से आग लगने की वजह से झुलस गए.

जब लोगों को यह पता चला तो सब दंग रह गए. बहुत लोगों में अब डर का माहौल है, क्योंकि आज हमारे जीवन में मोबाइल ऐसी जरूरत बन गया है कि इसे खुद से दूर ही नहीं कर सकते. पांढुर्णा जिले में यह घटना तब हुई, जब युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था और मोबाइल पैंट की जेब में रखा था.

धमाके से फिसली बाइक, हड्डी टूटी
धमाके होने की वजह से आग भी लग गई और बाइक फिसलकर सड़कर पर गिर गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। युवक इस दौरान लगभग 12 तक घिसटता चला गया था. वह मोबाइल ब्लास्ट की वजह से लगी आग से तो जला ही, साथ ही हादसा होने की वजह से भी गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है.डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में युवक पैर की हड्डी टूट गई है और मोबाइल में धमाके वजह से प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के अन्य हिस्से भी जल गए हैं. उसका इलाज जारी है.

क्या बोले एक्सपर्ट
प्रारंभिक जांच में मोबाइल की बैटरी या तकनीकी खराबी को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मोबाइल की तकनीकी जांच की जा रही है. विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि मोबाइल फोन का उपयोग करते समय केवल प्रमाणित बैटरी और चार्जर का इस्तेमाल करें. किसी भी प्रकार की असामान्य गर्माहट या खराबी दिखने पर तुरंत उसका उपयोग बंद कर दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *