जेब में रखा Motorola फोन अचानक फटा, बुरी तरह झुलसा युवक, डॉक्टर ने टांकों की जगह लगा दिए स्टेपलर पिन​​​​

जेब में रखा Motorola फोन अचानक फटा, बुरी तरह झुलसा युवक, डॉक्टर ने टांकों की जगह लगा दिए स्टेपलर पिन​​​​
जेब में रखा Motorola फोन अचानक फटा, बुरी तरह झुलसा युवक, डॉक्टर ने टांकों की जगह लगा दिए स्टेपलर पिन

Aligarh Motorola Phone Blast: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से मोबाइल फोन ब्लास्ट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. 15 अगस्त की शाम अतरौली क्षेत्र में फील्ड वर्क के दौरान एक युवक की जेब में रखा Motorola का मोबाइल अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया. फोन में आग लगते ही युवक के कपड़ों ने भी आग पकड़ ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

काम के दौरान जेब में हुआ जोरदार धमाका

जानकारी के अनुसार, अतरौली के फजलपुर गांव निवासी सचिन पुत्र रमेश चंद्र Flipkart में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करते हैं. शनिवार शाम वह रोज की तरह काम के सिलसिले में फील्ड में निकले थे. रामघाट रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने पहुंचते ही उनकी जेब में रखा Motorola फोन अचानक ब्लास्ट हो गया. धमाका इतना तेज था कि फोन में आग लग गई और उसकी चपेट में सचिन के कपड़े भी आ गए. देखते ही देखते वह सड़क पर गिर पड़े और दर्द से तड़पने लगे.

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, मेडिकल कॉलेज रेफर

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अतरौली कोतवाली पुलिस और सचिन के भाई को जानकारी दी. पुलिस ने घायल युवक को आनन-फानन में अतरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने सचिन के शरीर पर कई जगह गंभीर जलने और गहरे जख्म पाए. उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज किया गया.

चेहरे पर स्टेपलर पिन ने खींचा ध्यान

इस घटना में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात सचिन के चेहरे पर लगे स्टेपलर पिन हैं. उनके चेहरे पर टांकों की जगह स्टेपलर की पिन दिखाई दे रही हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चेहरे पर ये पिन अतरौली सीएचसी में लगाई गई थीं या मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। परिजनों की ओर से भी इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. हादसे में सचिन के चेहरे और हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं.

अस्पताल से छुट्टी, लेकिन चोटें अभी भी गंभीर

इलाज के बाद सचिन की हालत में कुछ सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह फिलहाल घर पर हैं. परिजनों के मुताबिक, उनकी स्थिति पहले से बेहतर है, लेकिन चेहरे और हाथों की चोटें अभी भी गंभीर हैं. वह फिलहाल ठीक से बोलने की स्थिति में नहीं हैं. जेब में रखे मोबाइल में अचानक आग और धमाका होने की इस घटना ने एक बार फिर स्मार्टफोन की बैटरी और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *