जोस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, टी20 क्रिकेट में रच दिया बड़ा इतिहास

जोस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, टी20 क्रिकेट में रच दिया बड़ा इतिहास

द हंड्रेड 2026 में जोस बटलर ने 16 रन की पारी खेलकर टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए 14,572 रन के साथ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

जोस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, टी20 क्रिकेट में रच दिया बड़ा इतिहास

Jos Buttler surpassed Chris Gayle: इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड 2026 में जोस बटलर ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में बटलर ने भले ही सिर्फ 16 रन बनाए, लेकिन यह छोटी पारी उन्हें टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि दिलाने के लिए काफी रही।

इस पारी के साथ इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। बटलर के नाम अब 517 मैचों में 14,572 रन दर्ज हो गए हैं। हालांकि मुकाबले में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने लंदन स्पिरिट को 7 रन से हराकर जीत दर्ज की।

क्रिस गेल को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचे Jos Buttler

जोस बटलर ने अपनी 16 रन की पारी के साथ टी20 क्रिकेट में कुल 14,572 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। अब बटलर से आगे सिर्फ वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कायरन पोलार्ड हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 14,803 रन बनाए हैं। ऐसे में बटलर के पास जल्द ही टी20 इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का भी मौका होगा।

The Hundred Men’s Competition 2026, 3rd Match

Milestone Alert !

Jos Buttler has Surpassed West Indies Great Chris Gayle as the 2nd Highest Run Scorer in the History of the T20 Cricket 🤯 pic.twitter.com/et5D8EDl2m

— Aswin Dugout 🏏 July 24, 2026

517 मैचों में बनाया शानदार रिकॉर्ड

बटलर ने अब तक 517 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनकी 487 पारियों में उन्होंने 35.02 की औसत से 14,572 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 102 अर्धशतक निकले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा आईपीएल, द हंड्रेड और दुनिया भर की अन्य फ्रेंचाइजी लीगों में लगातार शानदार प्रदर्शन ने उन्हें टी20 युग के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब कायरन पोलार्ड 14,803 रन के साथ पहले स्थान पर हैं। जोस बटलर 14,572 रन के साथ दूसरे, जबकि क्रिस गेल 14,562 रन बनाकर तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। इसके बाद एलेक्स हेल्स चौथे और डेविड वॉर्नर पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली सबसे आगे

भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली ने अब तक 430 मैचों की 413 पारियों में 42.44 की शानदार औसत से 14,218 रन बनाए हैं। वह टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की ऑलटाइम सूची में छठे स्थान पर हैं और आने वाले समय में उनके पास भी शीर्ष पांच में जगह बनाने का मौका होगा।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *