‘जो खेलेगा वो खिलेगा…’, पीएम मोदी ने CWG 2026 मेडलिस्ट से की खास मुलाकात; शेयर की रील

‘जो खेलेगा वो खिलेगा…’, पीएम मोदी ने CWG 2026 मेडलिस्ट से की खास मुलाकात; शेयर की रील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के भारतीय मेडलिस्ट से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करते हुए कहा, “जो खेलेगा वो खिलेगा”, वहीं भारत ने ग्लासगो में 39 पदक जीतकर अभियान खत्म किया।

‘जो खेलेगा वो खिलेगा…’, पीएम मोदी ने CWG 2026 मेडलिस्ट से की खास मुलाकात; शेयर की रील

CWG 2026 medalist met PM Narendra Modi: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारतीय दल ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद देशभर से खिलाड़ियों को बधाइयां मिलीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 9 अगस्त को पीएम आवास पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने सभी मेडलिस्ट को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों के साथ बातचीत भी की। इस मुलाकात का एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने खेलों को लेकर “जो खेलेगा वो खिलेगा” का संदेश दिया।

CWG 2026: पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद शेयर की गई रील में कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा। हमेशा देश का हौसला बढ़ाएं।” इसके बाद पीएम मोदी ने भारत माता की जय का नारा लगाया, जिसे वहां मौजूद सभी खिलाड़ियों ने भी दोहराया। इस वीडियो को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला बॉक्सर साक्षी चौधरी ने होस्ट किया। उन्होंने पीएम मोदी का खिलाड़ियों से मुलाकात करने के लिए आभार जताते हुए कहा कि सभी एथलीट इस मुलाकात को लेकर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।

CWG 2026: बॉक्सिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय मुक्केबाजों ने अलगअलग भार वर्गों में कुल 10 पदक जीते, जिसमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल शामिल रहे। इसके अलावा एथलेटिक्स में भारत ने 10 पदक जीते, जिसमें गुलवीर सिंह ने दो अलगअलग इवेंट में पदक अपने नाम किए। वेटलिफ्टिंग में भारत को 8, पैरा एथलेटिक्स में 6, जूडो में 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग में एक पदक मिला।

CWG 2026: जूडो में पहली बार मिला गोल्ड

भारत ने इस बार जूडो में भी इतिहास रचा। भारतीय खिलाड़ियों ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स के जूडो इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। जूडो में भारत के प्रदर्शन ने कुल पदक संख्या बढ़ाने में अहम योगदान दिया। वहीं पैरा एथलीटों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कई पदक जीते और भारतीय दल के मजबूत प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

CWG 2026: अब एशियन गेम्स पर नजर

कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन के बाद अब भारतीय एथलीटों की नजरें आगामी एशियन गेम्स पर हैं। जापान में होने वाले इस बड़े खेल आयोजन में भी भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। कॉमनवेल्थ गेम्स में 39 पदकों के साथ अभियान खत्म करने के बाद भारतीय दल का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और अब खिलाड़ी एशियन गेम्स में भी देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *