’जो​ तुमने मेरे साथ किया, इसके साथ भी करो’ मां ने बेटी पर छोड दिया प्रेमी, फिर…

’जो​ तुमने मेरे साथ किया, इसके साथ भी करो’ मां ने बेटी पर छोड दिया प्रेमी, फिर…
’जो​ तुमने मेरे साथ किया, इसके साथ भी करो’ मां ने बेटी पर छोड दिया प्रेमी, फिर…

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से रिश्तों को शर्मसार करता एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक कलियुगी मां ने अपनी घिनौनी करतूत छिपाने के लिए अपनी नाबालिक बेटी का अपने प्रेमी से रेप करवा दिया और फिर प्रेमी के साथ चली गई.

पूरे मामले की बात करें तो मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति रोजी-रोटी के चलते अपने दो बेटों के साथ मुंबई में रहते हैं और अक्सर गांव आते-जाते रहते हैं. गांव में उनकी 40 वर्षीय पत्नी और एक नाबालिक बेटी रहती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पति की माने तो उनकी गैर मौजूदगी में उनकी पत्नी की गांव के तसौव्वर नाम के व्यक्ति से दोस्ती हो गई और उसका घर आना-जाना शुरू हो गया.

मां ने बेटी का कराया रेप
पिता ने शिकायत में आगे बताया कि 26 जून 2026 की शाम को तसौव्वर घर पहुंचा था, तभी मेरी पत्नी ने बेटी को दुकान से सामान लाने के लिए भेज दिया और जब वह लौटी तो उसने देखा कि उसकी मां और तसौव्वर खटिया मे आपत्तिजनक स्थिति मे थे. इस मंजर को देख मेरी बेटी ने कहा कि मैं यह सब पापा को बता दूंगी. इस बात को सुनते ही पहले तो मेरी पत्नी ने उसे डराया धमकाया, फिर भी मेरी बेटी नहीं मानी तो उसने अपने प्रेमी से कहा कि इसके साथ भी वही करो, जो मेरे साथ किये हो, उसके बाद यह कहीं कुछ नहीं बताएगी. इसके बाद प्रेमी तसौव्वर ने मां के सामने बेटी को पकड़कर उसके साथ रेप कर दिया.

बेटी ने पिता को फोन पर दी सारी जानकारी
पिता ने आगे बताया कि बेटी ने मुझे फोन करके पूरी जानकारी दी. मैं तुरंत मुंबई से यहां आया और बेटी को लेकर थाने गया. वहां मेरी दरख्वास्त पर कोई सुनवाई नहीं हुई, तो फिर मैं एसपी साहब के पास बेटी को लेकर गया. वहां भी मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई. उसके बाद में कोर्ट गया और कोर्ट में दरख्वास्त दी. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने BNS की धारा 61(2),65(2), 351(3), 352 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 3 व 4 के तहत मिश्रौलिया थाने मे FIR दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई मे जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *