‘ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो’, CEC के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, देशभर में निकाल रही मार्च​

‘ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो’, CEC के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, देशभर में निकाल रही मार्च​

चुनाव आयोग को लेकर सियासी घमासान तेज है. कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रही है. लखनऊ से लेकर जम्मू तक में पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं. वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन हो रहा है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा.

जम्मू में भी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं और निर्वाचन भवन का घेराव किया है. बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस पूरे प्रदर्शन की अगुवाई जम्मूकश्मीर कांग्रेस प्रभारी नासिर हुसैन ने की. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनकी अध्यक्षता में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता निर्वाचन भवन के बाहर पहुंचे और चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया.

कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार गंभीर सवाल उठ रहे हैं और इन सवालों का जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव आयोग की निष्पक्षता सबसे अहम है और अगर चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो इसकी पूरी जांच होनी चाहिए.

गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी. इसके बाद कांग्रेस ने शुक्रवार यानी आज देशभर में चुनाव आयोग के कार्यालयों तक मार्च निकाल रही है. इस बीच CEC ज्ञानेश कुमार ने अपना वाराणसी और मेरठ दौरा रद्द कर दिया है.

48 घंटे का अल्टीमेटम, आज खत्म होने की ओर समय

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर एक अलग मोर्चा सीजेपी ने भी खोला है. संगठन ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए इस्तीफा देने की मांग की थी. सीजेपी का कहना है कि अगर 48 घंटे के भीतर इस्तीफा नहीं दिया गया तो देशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा. संगठन ने दिल्ली में अनिश्चितकालीन धरने की भी चेतावनी दी है.

#WATCH | Delhi | Members of Indian Youth Congress protest against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar pic.twitter.com/xIPn1B7gE4

— ANI September 25, 2026

आज कांग्रेस का देशभर में मार्च

कांग्रेस ने 25 सितंबर को सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों को अपनेअपने राज्यों में चुनाव आयोग के कार्यालयों तक मार्च निकालने का निर्देश दिया. कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि प्रदर्शन के दौरान CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ कार्रवाई और उनके कार्यकाल में हुए फैसलों तथा मतदाता सूची में किए गए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की जाएगी. इसके बाद 28 सितंबर को जिला कांग्रेस समितियों को जिला मुख्यालयों तक मार्च निकालने के निर्देश दिए गए हैं.

राहुल गांधी ने भी मांगा था इस्तीफा

गुरुवार को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी. राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि चुनाव व्यवस्था को लेकर बुनियादी सवाल खड़े हो गए हैं और ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ देना चाहिए. राहुल गांधी ने अपने आरोपों के समर्थन में चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों से जुड़ी रिपोर्ट का भी हवाला दिया. हालांकि चुनाव आयोग ने इन आरोपों के बीच कहा है कि आयोग के सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं.

महुआ मोइत्रा ने थाने में दी शिकायत

इसी विवाद के बीच तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने गुरुवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दी. उन्होंने चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों से जुड़े आरोपों का हवाला देते हुए प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की जांच की मांग की है. पुलिस ने फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं की है. महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि यदि दो अन्य चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के बावजूद फैसले लिए गए, तो इसकी जांच होनी चाहिए.

विवाद की जड़ क्या है?

पूरा विवाद उस रिपोर्ट के बाद तेज हुआ जिसमें दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों में कम से कम 14 मौकों पर आयोग के फैसलों और आदेशों को लेकर आपत्ति दर्ज की. रिपोर्ट के मुताबिक, ये आपत्तियां विशेष गहन पुनरीक्षण समेत मतदाता सूची, मतदाताओं के नाम जोड़नेहटाने और मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया से जुड़े मामलों में थीं.

लेकिन चुनाव आयोग का कहना है कि आयोग में लिखित टिप्पणियां, अलगअलग राय और आंतरिक जांचपरख सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं और अंतिम फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से सर्वसम्मति से लिए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *