‘झंडा फहराने चलो…’, घर से बुलाकर युवक के सिर में मारी गोली, स्वतंत्रता दिवस पर पटना में सनसनी

‘झंडा फहराने चलो…’, घर से बुलाकर युवक के सिर में मारी गोली, स्वतंत्रता दिवस पर पटना में सनसनी

Patna Crime News: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में देशभक्ति के जश्न के बीच एक 26 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी वीरू कुमार के रूप में हुई है. स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई इस खूनी वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है.

घटना के संबंध में परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी दी है. परिजनों के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस की सुबह मझौली पंचायत के वर्तमान मुखिया का भांजा सोनू कुमार वीरू के घर पहुंचा और उसे झंडा फहराने के कार्यक्रम में चलने को कहा. इस पर वीरू ने कहा कि वह स्नानध्यान करने के बाद पहुंचेगा. इसके कुछ ही देर बाद जुल्मी मुखिया के दो अन्य भांजे, अजीत कुमार और प्रिंस कुमार वीरू के घर पहुंचे और जबरन उसे अपने साथ लेकर चले गए.

वीरू के घर से निकलने के कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि वीरू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और उसका खून से लथपथ शव सड़क पर पड़ा हुआ है.

पैसों के विवाद में दोस्त ने सिर में मारी गोली

वारदात की सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

सालिमपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया आरोपी और मृतक आपस में दोस्त थे और घटना के वक्त दोनों साथ ही थे. आरोपी ने वीरू के सिर में गोली मारी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती जांच में दोनों के बीच पैसों का पुराना विवाद सामने आ रहा है. पुलिस परिजनों के बयानों और आरोपों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

मृतक के भाई का आरोप

मृतक वीरू कुमार के बड़े भाई रामधारी यादव ने रोतेबिलखते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने सीधे तौर पर मुखिया के रिश्तेदारों पर धोखे से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *