झांसीललितपुर हाईवे पर बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से टकराई छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष की कार; गंभीर रूप से घायल

झांसीललितपुर हाईवे पर बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से टकराई छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष की कार; गंभीर रूप से घायल

Jhansi News: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बुधवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना झांसीललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तालबेहट के पास हुई, जब उनकी इनोवा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

झांसीललितपुर हाईवे पर बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से टकराई छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष की कार; गंभीर रूप से घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है. चिकित्सकों की टीम लगातार दोनों घायलों की निगरानी कर रही है.

ये भी पढे़ं

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब इनोवा कार तेज रफ्तार से झांसी की ओर आ रही थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है.

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. ट्रक सड़क पर किस स्थिति में खड़ा था, चालक की लापरवाही थी या फिर किसी अन्य वजह से यह दुर्घटना हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है.

ये भी पढे़ं

वहीं घटना की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में चिंता का माहौल बन गया. मेडिकल कॉलेज में भी पार्टी नेताओं और समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया. सभी किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *