झारखंड: बेटे पर नाबालिग से दुष्कर्म और प्रेग्नेंट करने का आरोप, प्रखंड प्रमुख हिरासत में​

झारखंड: बेटे पर नाबालिग से दुष्कर्म और प्रेग्नेंट करने का आरोप, प्रखंड प्रमुख हिरासत में​

Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने और मामले में पीड़िता व उसके परिजनों को धमकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कुड़ू थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुड़ू की प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी को हिरासत में ले लिया है. दुष्कर्म का मुख्य आरोप प्रखंड प्रमुख के बेटे और उसके एक सहयोगी पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, कुड़ू थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने के बाद पीड़िता तथा उसके परिजनों को धमकाने का आरोप है. इस मामले में कुड़ू थाने में पॉक्सो एक्ट और डरानेधमकाने सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी, उनके पुत्र और एक अन्य सहयोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

प्रखंड प्रमुख को लिया गया हिरासत में

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कुड़ू थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी को हिरासत में ले लिया है और मामले में पूछताछ व जांच की जा रही है.

फरार आरोपी बेटे और सहयोगी की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में घिरे प्रखंड प्रमुख के पुत्र और उसके सहयोगी फरार चल रहे हैं. कुड़ू थाना पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तरहतरह की चर्चाएं तेज हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *