टकराया अकवान… चक्रवात, तूफान और सुपर साइक्लोन में क्या है अंतर?​

टकराया अकवान… चक्रवात, तूफान और सुपर साइक्लोन में क्या है अंतर?​

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात अकवान शुक्रवार सुबह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट से टकराया. 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. भारतीय मौसम विभाग भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया. IMD के मुताबिक, चक्रवात ‘अकवान’ शुक्रवार सुबह 7:30 बजे गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकराया, तब हवा की गति 7080 किमी प्रति घंटा थी और झोंकों में हवा 90 किमी तक पहुंची.

दिलचस्प बात है कि अकवान की खबरों में चक्रवात, तूफान और भीषण तूफान जैसे शब्द एक साथ चल रहे हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या अकवान ‘सुपर साइक्लोन’ है? ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। चक्रवात, तूफान और भीषण तूफान में क्या अंतर है?

चक्रवात और तूफान, एक नहीं, दो अलग बातें

चक्रवात पूरे मौसमी सिस्टम का नाम है. IMD की शब्दावली में यह गर्म उष्णकटिबंधीय समुद्री इलाके में बना ऐसा सिस्टम है जिसमें संगठित बादल और तय चक्रीय हवाएं होती हैं. इसमें केंद्र पर कम दबाव होता है और हवाएं उसके चारों ओर घूमती हैं. उत्तरी गोलार्ध में यह रोटेशन घड़ी की उलटी दिशा में होता है.

Rough sea conditions along Gopalpur Beach! 🌊 The waves are turning increasingly turbulent as the sea grows rough amid the approaching Cyclone Akvan.

#Gopalpur #Ganjam #Odisha #CycloneAkvan #RoughSea #SeaWaves #CycloneAlert #OdishaWeather #StaySafe https://t.co/Z4hri0OVAt

— Satish Kumar Dash November 19, 2026

वहीं, तूफान आम बोलचाल में किसी भी तेज हवाबारिश वाली घटना के लिए इस्तेमाल होता है, जैसे आंधी या धूल भरा तूफान, लेकिन IMD के पैमाने पर “चक्रवाती तूफान” एक तय श्रेणी है. यानी चक्रवात पूरा परिवार है और चक्रवाती तूफान उसकी एक खास सीढ़ी. जब हवा की रफ्तार 34 नॉट के स्तर पर पहुंचती है, तभी सिस्टम को चक्रवात नाम दिया जाता है. इसी वजह से अकवान को यह नाम मिला.

IMD की सात सीढ़ियां

IMD हवा की अधिकतम रफ्तार के आधार पर तीव्रता तय करता है:

  • कम दबाव का क्षेत्र:31 किमी/घंटा से कम
  • डिप्रेशन: 3149 किमी/घंटा
  • डीप डिप्रेशन: 5061 किमी/घंटा
  • चक्रवाती तूफान: 6288 किमी/घंटा
  • प्रचंड चक्रवाती तूफान: 89117 किमी/घंटा
  • अति प्रचंड चक्रवाती तूफान: 118166 किमी/घंटा
  • महाचक्रवाती तूफान : 222 किमी/घंटा या उससे ज्यादा

ये आंकड़े किमी प्रति घंटा में हैं. IMD इन्हें तीन मिनट की औसत निरंतर हवा के आधार पर मापता है.

ओडिशा के पुरी में तूफान से पहले लाल झंडा लगाकार अलर्ट किया गया. फोटो: PTI

सुपर साइक्लोन किसे कहते हैं?

IMD के मुताबिक जब तीन मिनट की निरंतर सतही हवा 120 नॉट या उससे ज्यादा हो जाती है, तब उत्तरी हिंद महासागर में उसे सुपर साइक्लोन कहा जाता है. यह सबसे ऊपरी श्रेणी है और बहुत कम तूफान यहां तक पहुंचते हैं. पिछले वर्षों में अम्फान को इसी श्रेणी में रखा गया था. ओडिशा का 1999 का तूफान भी “सुपर साइक्लोन” के नाम से याद किया जाता है.

एक और शब्द अक्सर सुनाई देता है सुपर टाइफून. IMD के मुताबिक यह अमेरिकी जॉइंट टायफून वार्निंग सेंटर का इस्तेमाल किया हुआ शब्द है, यह भारतीय पैमाने का हिस्सा नहीं फिट नहीं बैठता.

ओडिशा के गंजाम में तेज हवाओं से पेड़ उखड़ गए. फोटो: PTI

क्या चक्रवात की कैटेगरी से नुकसान का अंदाजा लगा सकते हैं?

कम श्रेणी का मतलब कम खतरा नहीं होता. IMD की श्रेणी तीव्रता बताती है, लेकिन नुकसान का पूरा अंदाजा सिर्फ उससे नहीं लगता. तेज हवा के साथ भारी बारिश और समुद्र की ऊंची लहरें भी तटीय इलाकों के लिए बड़ा जोखिम होती हैं. अकवान के लैंडफॉल के दौरान गजपति, गंजाम, पुरी, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा समेत कई ओडिशा जिलों में सामान्य ज्वार से ऊपर पानी चढ़ने की आशंका जताई गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *