टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव तय! BCCI की मंजूरी का इंतजार

टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव तय! BCCI की मंजूरी का इंतजार

इंग्लैंड दौरे के बीच टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक असिस्टेंट कोच रायन टेन डोएशेट ने पद छोड़ने की इच्छा जताई है और अब उनके इस्तीफे पर BCCI की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव तय! BCCI की मंजूरी का इंतजार

Changes in BCCI coaching staffs: भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इंग्लैंड दौरे के बीच सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रायन टेन डोएशेट अपना पद छोड़ने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस संबंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है और अब अंतिम मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। ऐसे में अगर बीसीसीआई से हरी झंडी मिल जाती है तो 19 जुलाई को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे के बाद रायन टेन डोएशेट भारतीय टीम से अलग हो सकते हैं। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

रायन टेन डोएशेट ने छोड़ने की जताई इच्छा

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, रायन टेन डोएशेट ने बीसीसीआई को स्पष्ट कर दिया है कि वह अब टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच पद से हटना चाहते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज के बाद वह अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते हैं। अगर बोर्ड उनकी मांग को मंजूरी देता है तो इंग्लैंड दौरा उनके भारतीय टीम के साथ कार्यकाल का आखिरी दौरा साबित हो सकता है।

🚨 RYAN DOESCHATE SEEKS INDIAN TEAM EXIT 🚨

Ryan Ten Doeschate wants to move on from Team India and he already informed the BCCI. . pic.twitter.com/jM1qlUBRLu

— Tanuj July 14, 2026

पारिवारिक कारणों से लिया फैसला

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रायन टेन डोएशेट का यह फैसला किसी तरह की नाराजगी या टीम प्रबंधन से मतभेद की वजह से नहीं है। उनका परिवार लंदन में रहता है, जिसमें उनकी पत्नी और तीन बेटे शामिल हैं। लगातार क्रिकेट कार्यक्रमों के कारण वह परिवार के साथ पर्याप्त समय नहीं बिता पा रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने निजी जीवन को प्राथमिकता देते हुए पद छोड़ने का मन बनाया है। हालांकि हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें रोकने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उनके रुकने की संभावना काफी कम बताई जा रही है।

करीब दो साल तक निभाई अहम जिम्मेदारी

रायन टेन डोएशेट पिछले लगभग दो वर्षों से भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की फील्डिंग और टीम की समग्र तैयारियों में अहम भूमिका निभाई। उनके कार्यकाल में भारत ने कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि कुछ बड़े टूर्नामेंट में निराशा भी हाथ लगी। बतौर असिस्टेंट कोच उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अब BCCI के फैसले पर टिकी हैं निगाहें

फिलहाल पूरा मामला बीसीसीआई के फैसले पर निर्भर है। अगर बोर्ड रायन टेन डोएशेट के इस्तीफे को मंजूरी देता है तो टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में एक अहम बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि भारतीय बोर्ड उनकी जगह किसी नए चेहरे को मौका देगा या मौजूदा कोचिंग सेटअप के भीतर ही जिम्मेदारियों का बंटवारा किया जाएगा। आने वाले दिनों में बीसीसीआई के फैसले पर सभी की नजरें रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *