Quick Samachar: टीवी का सबसे चर्चित शो ‘अक्सर चर्चा में रहता है। सीरियल के कई कलाकार इस शो को छोड़कर जा चुके हैं, जिसके बाद उन एक्टर्स के इंटरव्यूज और पॉडकास्ट ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। ‘अनुपमा’ शो में डिंपी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निशी सक्सेना का हाल ही में एक पॉडकास्ट सामने आया जिसमें एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री की बदलती सच्चाई और कुछ ऐसी बातों से पर्दा उठाया, जो काफी हैरान कर देने वाली थी।
एक्ट्रेस का कहना है कि अब किसी भी शो की कास्टिंग के लिए कलाकार में टैलेंट हो या ना हो, लेकिन उसके पास फॉलोवर होने चाहिए। ऐसा ही कुछ खुलासा टीवी एक्ट्रेस शिवांगी खेडकर ने भी किया है। उन्होंने अपने चैट्स के स्क्रीनशॉट भी साझा किए जिनमें उन्हें सिर्फ इसलिए कास्ट नहीं किया गया क्योंकि उनके 1 मिलियन फॉलोवर नहीं थे।
अनुपमा एक्ट्रेस निशी सक्सेना ने बताया इंडस्ट्री का बदलता सच
टीवी इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए अनुपमा फेम एक्ट्रेस निशी सक्सेना से पूछा गया कि क्या सोशल मीडिया फॉलोविंग शो की कास्टिंग पर प्रभाव डालती है तो इस पर निशी ने कहा, ‘हां, अब ऐसा होता है। मैंने देखा है कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंजर्स को बहुत आसानी से काम मिल जाता है। लेकिन जो लोग एक्टर बनने आए है, जो मेहनत कर रहे है दिन रात एक्टिंग के लिए , उन लोगों को काम नहीं मिल रहा है। क्योंकि उनके पास सोशल मीडिया पर फॉलोवर नहीं है। ये एक बड़ी बात है और बहुत से एक्टर्स के लिए बड़ी समस्या बन गई है।’
शिवांगी खेडकर का इंडस्ट्री पर बयान
इसके अलावा शिवांगी खेडकर जो सीरियल ‘मेहंदी है रचने वाली’ में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने भी इसी से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस साझा किया। उन्होंने एक चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमे लिखा था, ‘एक अपडेट मिला है, वो एक ऐसा एक्टर ढूंढ रहे है जिसके 1 मिलियन फॉलोवर हों।’ जिसके जवाब में उन्होंने लिखा था ‘क्या ही बोले।’
इस चैट की तस्वीर को साझा करते हुए इंस्टा स्टोरी में शिवांगी ने लिखा ‘फीडबैक ऑडिशन के लिए नहीं था, ना ही परफॉर्मेंस के लिए था। ये फॉलोवर्स के बारे में था। जरूरत 1 मिलियन फॉलोवर की है। किरदार भले ही काल्पनिक हो लेकिन नंबर असली होने चाहिए।’
टैलेंट हो या ना हो लेकिन सोशल मीडिया फॉलोवर होना जरूरी
सोशल मीडिया का प्रभाव अब हर इंडस्ट्री पर देखा जाता है। फिल्मों से लेकर टीवी शो में कास्टिंग तक, एक्टर्स को उनकी सोशल मीडिया फॉलोविंग की वजह से काम मिल जाना, अब कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। बहस इस बात की है कि अगर किसी के पास सोशल मीडिया पर मिलियन में फॉलोवर्स नहीं हैं तो क्या उनके टैलेंट को नजरअंदाज करना सही है?
दरअसल ऐसा सच में हो रहा है। इन एक्टर्स के खुलासों से साफ समझ आता है कि अब सोशल मीडिया पर फॉलोवर के अच्छे नंबर ज्यादा मायने रखते हैं ना कि एक्टर का टैलेंट।
💬 Comments (0)
Leave a Comment