ट्रांसफार्मर बना खूनी संघर्ष की वजह! पूर्व और वर्तमान प्रधान के बीच जमकर बवाल

ट्रांसफार्मर बना खूनी संघर्ष की वजह! पूर्व और वर्तमान प्रधान के बीच जमकर बवाल
ट्रांसफार्मर बना खूनी संघर्ष की वजह! पूर्व और वर्तमान प्रधान के बीच जमकर बवाल

गोंडा, करनैलगंज, अमृत विचार : क्षेत्र के पांडेचौरा गांव के मजरा मंगराइच पुरवा में विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने को लेकर पूर्व प्रधान और वर्तमान ग्राम प्रधान के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एकदूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मामले में एक पक्ष की एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर मेडिकल परीक्षण कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वर्तमान ग्राम प्रधान एवं प्रशासक राजेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार सिंह और उनके परिजन ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर ग्रामीणों से 500500 रुपये की अवैध वसूली कर रहे थे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। विरोध करने पर उनके साथ गालीगलौज की गई और मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके गुप्तांग पर लात मारकर गंभीर चोट पहुंचाई।

वहीं पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार सिंह ने अपनी तहरीर में कहा है कि 28 जुलाई की सुबह वह खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान वर्तमान प्रधान राजेश कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और राजनीति करने का आरोप लगाते हुए लाठीडंडों व चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में उनकी पीठ में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर के आधार पर राजेश कुमार सिंह सहित सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं वर्तमान प्रधान की शिकायत पर चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पूर्व प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वर्तमान प्रधान की तहरीर पर मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *