ट्रेन में शर्मनाक हरकत: बोगी में महिलाओं के सामने पेशाब करने लगा शख्स, रोकने पर दिखाई अकड़, बोला

ट्रेन में शर्मनाक हरकत: बोगी में महिलाओं के सामने पेशाब करने लगा शख्स, रोकने पर दिखाई अकड़, बोला
Featured Image

Train Toilet Viral Video: भारतीय रेलवे से ऐसी ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं जो किसी को भी सोचने पर मजबूर कर देती है. ऐसा ही मामला सामने आया है जिसने ट्रेन में बैठे यात्रियों के होश उड़ गए. एक शख्स भरी ट्रेन में खुलेआम पेशाब करने लगा. लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उल्टा बहस करने करने लगा जिसके बाद गुस्साए यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी.

ट्रेन में पेशाब करने का वीडियो वायरल

दरअसल, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा. वीडियो में एक शख्स चलती ट्रेन के अंदर स्लीपर कोच में भीड़भाड़ के बीच खुलेआम पेशाब करता नजर आ रहा है. कोच में महिलाएं भी मौजूद थीं.

गुस्साए लोगो ने लात और घूसों से पीटा

लोग उसे रोकते हैं और पेशाब करने से मना करते हैं. पर वो सीट के पास पेशाब करता रहता है. उसने कहा बोला- बनाओ वीडियो, जिसे देख लोगों का गुस्सा और भड़क गया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। फिर क्या लोगों ने गुस्से में उसकी पिटाई कर दी. उसे नीचे गिराया और उसे वही लात और घूसों से पीटना चालू कर दिया.

रेलवे ने माँगी जानकारी

कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. X (पूर्व में ट्विटर) पर @Khurpenchinfra नाम के यूजर द्वारा शेयर किये गए पोस्ट पर रेलवे सेवा ने अपने आधिकारिक हैंडल @RailwaySeva से तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए घटना से संबंधित पूरी जानकारी साझा जैसे ट्रेन संख्या, (पीएनआर नंबर), मोबाइल नंबर और तारीख व समय मांगी है. जिसकेआधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

वहीँ, इस घटना ने भारतीय रेलवे की भीड़भाड़ वाली ट्रेन से सामने आए एक वीडियो ने यात्रियों की परेशानी और सार्वजनिक सिविक सेन्स की कमी दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोग अपनी नाराजगी जाहिर करते नहीं थक रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही रेलवे को भी ध्यान देने की आवश्यकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *