Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

डायबिटीज के मरीजों की संख्या में 44% की बढोतरी, इन अंगों को भी नुकसान पहुंचा रहा Diabetes

डायबिटीज के मरीजों की संख्या में 44% की बढोतरी
Image Source : FREEPIK
आपको मालूम है इंसानी शरीर कितनी बड़ी पहेली है। ह्यमून बॉडी के अंदर की दुनिया किसी ब्रहमांड से कम नहीं है जो अपने आप में कई रहस्य छुपाए हुए है। आज उसी इंसानी शरीर की मिस्ट्री रिवील करने की कोशिश करेंगे। जैसे बहुत से लोग नहीं जानते कि हमारे शरीर में जो ब्लड वेसल्स हैं उन्हें अगर सीधा करके एक दूसरे से जोड़ दें तो वो साढ़े 96 हज़ार किलोमीटर से भी ज़्यादा लंबी हो जाएंगी यानि उनसे पृथ्वी के गोले को दो बार लपेटा जा सकता है। ऐसे ही सीने में जो दिल है वो दिनभर में 1 लाख से ज़्यादा बार धड़कता है और रोज़ाना शरीर में 2 हज़ार गैलन ब्लड पंप करता है। जो एक हफ्ते में एक बड़े स्वीमिंग पूल को भरने के लिए काफी है। ऐसे ही दिमाग में 86 अरब न्यूरॉन्स और 100 ट्रिलियन कनेक्शन हैं जो गैलेक्सी के सभी तारों से कहीं ज़्यादा हैं यानि इंसानी दिमाग अपने अंदर एक विशाल यूनिवर्स समेटे हुए है। 
 
लिवर की अगर बात करें तो इसका साइज़ एक फुटबॉल के बराबर और वज़न करीब डेढ़ किलो होता है। लेकिन फिर भी ये ऑर्गन्स इतने पावरफुल होने के बावजूद कुछ दुश्मनों के आगे घुटने टेक देते हैं। कुछ चीजें ऐसी हैं जो हमारी सेहत के लिए दुश्मन है। जैसे सफेद ज़हर यानि शुगर जो बच्चों के ब्रेन पर हमला करके उन्हें ADHD का मरीज़ बना देती है। बड़ों के दिमाग पर हमला करती है तो डिमेंशिया की दिक्कत हो जाती है, आंखों के लिए खतरनाक ग्लूकोमा की बीमारी भी एक्सेस शुगर का ही नतीजा है। दांतों में कैविटीज़ की वजह भी यही बनती है। इनसोमनिया के साथ साथ स्किन एजिंग की प्रॉब्लम भी शुगर का साइडइफेक्ट है और खून में शुगर ज़्यादा हो जाए तो इंसान डायबिटीज़ का मरीज़ बन जाता है यानि रोज़ ज़्यादा चीनी का डोज़ पूरे शरीर के लिए घातक है। बिल्कुल सही समझे आप लेकिन आदत में थोड़ा सा बदलाव और योग का साथ इस सफेद ज़हर को बेअसर भी कर देता है और दिल, दिमाग, लिवर, किडनी हार्ट को एक नया जीवन देता है। 
 
भारत में शुगर पेशेंट
भारत में 10 करोड़ से ज्यादा शुगर पेशेंट हैं। 50% को अपनी बीमारी का पता नहीं पिछले 4 साल में 44% बढ़े पेशेंट की संख्या बढ़ी है। 
 
डायबिटीज से खतरा
ब्रेन
आंख
हार्ट
लिवर            
किडनी
ज्वाइंट्स
 
डायबिटिक्स के साथ हार्ट पेशेंट भी बढ़ें
शुगर के मरीजों में दिल की बीमारी ज्यादा होती है। 22% डायबिटिक्स को दिल का दौरा पड़ रहा। शुगर पेशेंट को हार्ट अटैक का खतरा 4 गुना ज्यादा रहता है। 
 
डायबिटीज के लक्षण
ज़्यादा प्यास लगना
बार-बार यूरिन आना
बहुत भूख लगना
वजन घटना
चिड़चिड़ापन
थकान
कमज़ोरी
धुंधला दिखना
 
नॉर्मल शुगर लेवल    
खाने से पहले – 100 से कम               
खाने के बाद –  140 से कम              
 
प्री-डायबिटीज
खाने से पहले -100-125 mg/dl
खाने के बाद – 140-199 mg/dl
 
डायबिटीज
खाने से पहले – 125 से ज्यादा mg/dl
खाने के बाद – 200 से ज्यादा mg/dl
 
शुगर कंट्रोल करने के उपाय
खीरा-करेला-टमाटर का जूस लें। 
गिलोय का काढ़ा पीएं।
मंडूकासन- योगमुद्रासन फायदेमंद।
15 मिनट कपालभाति करें। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

 
hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply