डीजल इंजन की फिर होगी वापसी! 2027 में Skoda Superb नए अवतार में देगी दस्तक

डीजल इंजन की फिर होगी वापसी! 2027 में Skoda Superb नए अवतार में देगी दस्तक

Skoda Superb एक बार फिर भारतीय बाजार में वापसी करने की तैयारी में है. कंपनी इसे 2027 की पहली छमाही में लॉन्च कर सकती है. इस बार सबसे बड़ा बदलाव कार के इंजन में देखने को मिलेगा. नई Superb में 2.0लीटर TDI डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है. अगर ऐसा होता है, तो 2020 में BS6 नियमों के चलते डीजल कार बंद करने के बाद यह भारत में Skoda का पहला डीजल मॉडल होगा.

नई Superb को पूरी तरह इंपोर्ट करके भारत लाया जाएगा. यानी यह CBU मॉडल होगी. इसे कंपनी की कार रेंज में सबसे ऊपर रखा जाएगा. इसकी कीमत करीब 55 लाख से 60 लाख रुपये, एक्सशोरूम होने का अनुमान है. यह कीमत पुरानी Superb के मुकाबले काफी ज्यादा होगी, लेकिन डीजल इंजन इसे मौजूदा प्रीमियम सेडान से अलग पहचान दे सकता है.

भारत मोबिलिटी शो में पेश किया गया था

ने भारत मोबिलिटी शो में डीजल इंजन वाली Superb को दिखाया था. उस मॉडल में 2.0 TDI इंजन 193 hp की पावर और 400 Nm का टॉर्क देता था. इसके साथ 7स्पीड DSG गियरबॉक्स और ऑलव्हील ड्राइव दिया गया था. हालांकि, कंपनी ने अभी यह कंफर्म नहीं किया है कि 2027 में आने वाली भारतस्पेक Superb में यही सेटअप मिलेगा. इसलिए फिलहाल इन आंकड़ों को संभावित ही माना जाना चाहिए.

डीजल इंजन क्यों बन सकता है खास?

की सबसे बड़ी खासियत हमेशा से इसका बड़ा केबिन और लंबी दूरी के सफर के लिए आरामदायक होना रहा है. ऐसे में डीजल इंजन इसके लिए काफी सही विकल्प साबित हो सकता है. डीजल इंजन कम रफ्तार पर ज्यादा टॉर्क देता है और लंबे हाईवे सफर में पेट्रोल के मुकाबले बेहतर माइलेज दे सकता है.

फिलहाल ग्लोबल मार्केट में Superb के साथ 2.0 TDI इंजन के दो विकल्प मिलते हैं. इनमें एक 150 hp और 360 Nm वाला इंजन है, जबकि दूसरा 193 hp और 400 Nm का पावर देता है. दोनों में 7स्पीड DSG मिलता है.

अंदर से काफी बड़ी है Superb

नई Superb करीब 4.9 मीटर लंबी है और इसमें 645 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है. यह कई SUVs से भी ज्यादा है. ग्लोबल मॉडल में वेंटिलेटेड और मसाज सीट्स, बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Matrix LED हेडलाइट्स और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हालांकि, भारत में मिलने वाले फीचर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

कीमत होगी सबसे बड़ी चुनौती

Superb के लिए सबसे बड़ी परेशानी इसकी कीमत हो सकती है. 2024 में भी कंपनी ने पिछली Superb की सिर्फ 100 यूनिट CBU के तौर पर भारत में लाई थीं, जिनकी कीमत 54 लाख रुपये थी. ज्यादा कीमत की वजह से इसकी बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही.

नई Superb की कीमत भी 5560 लाख रुपये के आसपास हो सकती है. ऐसे में इसका मुकाबला Toyota Camry जैसी कारों से होगा. Camry पेट्रोलहाइब्रिड इंजन के साथ आती है, जबकि Superb डीजल पावर, ज्यादा स्पेस और लंबी दूरी के सफर को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएगी.अगर Skoda 193 hp वाला डीजल इंजन सही कीमत पर लाती है, तो Superb प्रीमियम सेडान बाजार में एक अलग और खास विकल्प बन सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *