मंगलवार को मिल्की मिस्ट डेयरी फूड के शेयरों ने शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत की. NSE और BSE दोनों पर ये शेयर 165 रुपए प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए, जो IPO के 140 रुपए के भाव से लगभग 18 फीसदी ज्यादा हैं. खास बात तो ये है कि कंपनी का शेयर 181.45 रुपए के साथ दिन के हाई पर भी पहुंचा जो कि इश्यू प्राइस से करीब 30 फीसदी ज्यादा हैं. इसका मतलब है कि कारोबारी सत्र के दौरान निवेशकों को मोटी कमाई हो चुकी है.

आंकड़ों को देखें तो निवेशकों को एक लॉट पर 4400 रुपए से ज्यादा का फायदा हो चुका है. 1,553 करोड़ के इस IPO का भाव 140 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था. इसमें 1,428 करोड़ रुपए के 10.20 करोड़ नए शेयरों का इश्यू और 125 करोड़ मूल्य के 89 लाख शेयरों का ‘ऑफर फॉर सेल’ शामिल था.
यह पब्लिक इश्यू 11 अगस्त से 13 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. इसे निवेशकों से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली और कुल मिलाकर यह 56.12 गुना सब्सक्राइब हुआ. रिटेल हिस्सा 8.41 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स की तरफ से मांग बहुत ज़्यादा रही और यह हिस्सा 155.83 गुना सब्सक्राइब हुआ. नॉनइंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स कैटेगरी 34.91 गुना सब्सक्राइब हुई.
IPO से पहले भी निवेशकों की दिलचस्पी साफ़ दिखी थी. मिल्की मिस्ट डेयरी फूड ने एंकर निवेशकों से 465.29 करोड़ रुपए जुटाए थे. कंपनी ने 140 रुपए प्रति शेयर के ऊपरी प्राइस बैंड पर 19 निवेशकों को 3.32 करोड़ इक्विटी शेयर अलॉट किए थे. IPO का प्राइस बैंड ₹133140 प्रति शेयर था और लॉट साइज़ 107 शेयरों का था. JM फाइनेंशियल लिमिटेड इस इश्यू के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर थी, जबकि Kfin टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने रजिस्ट्रार के तौर पर काम किया.
निवेशकों की हुई ताबड़तोड़ कमाई
इस आईपीओ ने निवेशकों की कमाई कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. कंपनी का इश्यू प्राइस 140 रुपए का था. एक लॉट में 107 शेयर थे. इसका मतलब है कि किस निवेशक ने एक लॉट में निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू 14,980 रुपए हुई होगी. खास बात तो ये है कि कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 181.45 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा. जिसकी वजह से एक लॉट साइज की वैल्यू 19,415.15 रुपए हो गई. ऐसे में निवेशकों का एक लॉट पर मुनाफा 19,415.15 — 14,980 = 4,435.15 रुपए हो गया. अगर किसी निवेशक को दो लॉट अलॉट हुए होते तो उसका मुनाफा 8,870 रुपए हो गया होता. जो किसी भी हालात में कम नहीं है. वो भी तब जब शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही हो. कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स में 400 अंकों की गिरावट देखने को मिल चुकी है.
इश्यू का मकसद
मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड IPO से मिलने वाली नेट रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने और विस्तार के लिए किया जाएगा. कुल अनुमानित 1,121.41 करोड़ रुपए में से, कंपनी 496.86 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्ज़ों को चुकाने या समय से पहले चुकाने के लिए करेगा. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं, 469.24 करोड़ रुपए का इस्तेमाल पेरुंदुरई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर के तौर पर किया जाएगा.
कंपनी अपने डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केट में मौजूदगी को मजबूत करने के लिए विजी कूलर, आइसक्रीम फ्रीजर और चॉकलेट कूलर लगाने में 155.31 करोड़ रुपए का निवेश करने की भी योजना बना रही है. बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा. कुल मिलाकर, इन निवेशों से कंपनी का फोकस कर्ज कम करने, प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने और मार्केट में अपनी पहुंच बढ़ाने पर रहेगा.
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
Milky Mist Dairy Food ने वित्त वर्ष 2026 में अपने फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में जबरदस्त सुधार दिखाया है. कुल आय सालाना आधार पर 34 फीसदी बढ़कर 3,145.01 करोड़ रुपए हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 2,354.79 करोड़ रुपए थी. कंपनी के मुनाफे में भी काफी सुधार हुआ. टैक्स के बाद मुनाफा पिछले फाइनेंशियल ईयर के 46.07 करोड़ रुपए से 176 फीसदी बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 127.01 करोड़ रुपए हो गया.