‘डॉक्टरी करना भूल जाओगे…’ समझाने में लगे थे अधिकारी, तभी डॉक्टरों को हड़काने लगे दरोगा​

‘डॉक्टरी करना भूल जाओगे…’ समझाने में लगे थे अधिकारी, तभी डॉक्टरों को हड़काने लगे दरोगा​

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आयुष इंटर्न डॉक्टरों को हड़काने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. हजरतगंज क्षेत्र में धरना प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से अधिकारी बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश कर रहे थे. इसी बीच अचानक दरोगा अभिमन्यु तैश में आ गए. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ही डॉक्टरों को धमकाना शुरू कर दिया. उनके धमकाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मौके पर मौजूद अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अमला प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत कर रहे हैं. मामले को सुलझाने के लिए कोई रास्ता निकालने की कोशिश हो रही है. लेकिन दरोगा अभिमन्यु ने अधिकारियों के प्रयासों को नजरअंदाज करते हुए डॉक्टरों पर चिल्लाते हुए धमकी दी. कहा कि सब पर मुकदमा लिखा जाएगा. इसके बाद डॉक्टरी करना भूल जाओगे.

थैंक्यू सर कहकर जताया विरोध

माहौल बिगड़ते देख अधिकारी मामला संभालने में जुटे, लेकिन दरोगा अभिमन्यु कंट्रोल से बाहर हो गए. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने किसी की बात सुने बिना आक्रामक अंदाज में डॉक्टरों की तरफ हाथ दिखाकर चेतावनी देते रहे. दरोगा की इस सीधी धमकी और तल्ख लहजे के बावजूद प्रदर्शनकारी आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने संयम बनाए रखा. फिर सभी ने एक सुर में थैंक्यू सर कहकर अपना विरोध दर्ज कराया.

मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे डॉक्टर

जानकारी के मुताबिक आयुष इंटर्न डॉक्टर लंबे समय से अपना स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. इसी मांग को लेकर उनका शांतिपूर्ण धरना चल रहा था. इसी बीच थाना हजरतगंज में तैनात एसआई अभिमन्यु ने डॉक्टरों को भड़काने की कोशिश की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *