ड्यूटी छोड़ अश्लील डांस देखने लगे दो पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने पर हुआ एक्शन, SP ने दोनों को किया लाइन हाजिर

ड्यूटी छोड़ अश्लील डांस देखने लगे दो पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने पर हुआ एक्शन, SP ने दोनों को किया लाइन हाजिर
Featured Image

Kaushambi Police Line Attached: उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले में दो पुलिसकर्मियों को अश्लील डांस देखना पड़ गया. गुरुवार को एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है. दोनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है.

ड्यूटी छोड़ बार बालाओं का डांस देखते पुलिसकर्मी!कौशाम्बी में वर्दी पहने पुलिसकर्मी मंच के पास कुर्सियां लगाकर बार बालाओं का डांस देखते नजर आए। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था है या मंच के सामने बैठकर मनोरंजन करना?📍कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/KFJj021LC8 — Shubham Tiwari (@shubhamjourlist) September 18, 2026

पुलिसकर्मियों पर लापरवाही के आरोप

पूरा मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हब्बू नगर गांव का है. एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने संज्ञान लेते हुए देवीगंज चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल राघवेंद्र तिवारी और हब्बू नगर चौकी में तैनात कांस्टेबल गोविंद राणा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. दोनों पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है.

मेले में लगी थी दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी

दरअसल, बुधवार को हब्बू नगर गांव में मेले का आयोजन किया गया था. जिसमे दिन में दंगल और रात में डांस कार्यक्रम रखा गया था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। डांस कार्यक्रम में बार बालाओं को बुलाया गया था. जिसमे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इस मेले में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी.

ड्यूटी छोड़ देख रहे थे अश्लील डांस

देवीगंज चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल राघवेंद्र तिवारी और हब्बू नगर चौकी में तैनात कांस्टेबल गोविंद राणा की ड्यूटी भी वहां लगाईं गयी थी. पर वो ड्यूटी छोड़ वर्दी पहने डांस देखने में व्यस्त हो गए. मंच के पास बैठकर अश्लील डांस देख रहे थे. इसी बीच कार्यक्रम में मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों का वीडियो बना लिया जिसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे.

पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया

वीडियो वायरल होने बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया और इसकी जांच कराई. जिसमे दोनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आयी. अधिकारियों ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए हेड कांस्टेबल राघवेंद्र और गोविंद को लाइन अटैच कर दिया गया है. साथ ही चेतावनी दी गयी कि ड्यूटी के दौरान इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *